अब किस महीने में मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त? फिर कब मिलेंगे 2000-2000? जानें नई अपडेट यहां

पीएम किसान योजना की अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।किसान को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।
farmers news

PM Kisan next Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

अबतक 18 किस्तें जारी हो चुकी है । अगर आपके खाते में 18वीं किस्त के 2000 रुपए नहींं आए है तो किस्त अटकने के ई-केवाईसी, बैंक खाता आधार नंबर से लिंक, आवेदन फॉर्म में गलती और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराना कारण हो सकता है, ऐसे में फटाफट eKYC ,बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें ताकी जल्द खाते में पैसा आ सके। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान नहीं ले सकते हैं।

नए साल 2025 में मिलेगी PM KISAN YOJANA की 19वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त तारीख तो अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन पीएम किसान योजना के नियमानुसार देखें तो पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, ऐसे में अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

अगली किस्त पाना है तो नए साल से पहले कर लें ये 4 बड़े काम

  • eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से ई केवाईसी कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan : यहां से जाने अपने खाते का स्टेटस

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews