लाखोंं पेंशनरों के लिए अपडेट, 2 दिन के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना दिसंबर से बंद हो जाएगी पेंशन! जानें डिटेल्स

पेंशनर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते है। पेंशनर्स जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम, फेस ऑथेंटिकेशन से, पोस्ट पेमेंट बैंक से, नामित अधिकारी साइन से और डोर स्टेप बैंकिंग के जरिए इसे जमा कर सकते हैं।
pensioners pension

Pensioners Pension Life Certificate : देश के लाखों पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपको केंद्र सरकार या राज्य सरकार की तरफ से कोई पेंशन योजना के तहत पेंशन मिलती है तो 2 दिन में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा दें अन्यथा दिसंबर से आपकी पेंशन अटक या रुक सकती है।लाइफ सर्टिफिकेट सब्मिट करने की डेडलाइन 30 नवंबर 2024 है।

दरअसल,साल के अंतिम महीनो में खासकर नवंबर के महीने में पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करना होता है, क्योंकि पेंशनधारकों की ओर से जमा किया जाने वाला लाइफ सर्टिफिकेट एक साल के लिए वैलिड होता है।पिछले वर्ष जिन पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था वो 30 नवंबर 2024 तक ही वैलिड है, ऐसे में दिसंबर महीने से पेंशन पाने के लिए ये जरूरी है कि 30 नवंबर तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर दें।

क्या कहता है जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने का नियम

  • जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य शासकीय संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नही।
  • नियम के तहत 60 साल से 80 साल की उम्र वाले हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। 80 साल के सुपर सीनियर पेंशनर को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में ये सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
  • 30 नवंबर तक जो पेंशनभोगी यह सर्टिफिकेट जमा नहीं कराएगा, उसे दिसंबर से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी।हालांकि बाद में लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने पर बकाया अमाउन्ट के साथ पूरी पेंशन की राशि खाते में आ जाती है।

घर बैठे मोबाईल से ऐसे करें जमा

  • पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा दे रहा है
  • सबसे पहले पेंशनर्स 5MP या इसके ऊपर के कैमरा वाले अपने स्मार्टफोन में ‘AadhaarFaceRD’ ‘Jeevan Praman Face App’ डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • अपना आधार नंबर अपने पास रखें। ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पर जाकर फेस स्कैन करें।मांगी गई जानकारियां भरें। फोन के फ्रंट कैमरा से अपनी एक फोटो खीचें और समबिट कर दें।
  • आपके फोन में SMS के जरिए आपका जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक आ जाएगा, इसे आप अपने पास डाउनलोड करके रख सकते हैं।

इन तरीकों से भी जमा कर सकते है Life Certificate

  1. बैंक/पोस्ट ऑफिस : सीधे बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें.
  2. उमंग मोबाइल ऐप : उमंग ऐप की मदद से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें।
  3. फेस ऑथेंटिकेशन: चेहरा पहचान प्रणाली के माध्यम से आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है।
  4. जीवन प्रमाण पोर्टल: ऑनलाइन पोर्टल से डिजिटल रूप में सर्टिफिकेट जमा करें।
  5. डोर स्टेप बैंकिंग: बैंक की डोर स्टेप सर्विस के जरिए घर बैठे यह सेवा उपलब्ध है।
  6. आधार-बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट: आधार कार्ड की मदद से डिजिटल रूप में सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है।
  7. पोस्टमैन सर्विस: पोस्टमैन की सहायता से भी लाइफ सर्टिफिकेट आसानी से जमा किया जा सकता है।
  8. डोर स्टेप बैंकिंग एप: डोर स्टेप बैंकिंग ऐप को डाउनलोड कर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और ओटीपी दर्ज करें।पिन कोड और शेड्यूल टाइमिंग डालें, जिससे बैंक अधिकारी विजिट कर सके और मामूली शुल्क आपके बैंक खाते से कट जाएगा।बैंक द्वारा निर्धारित समय पर अधिकारी आपके घर आकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर लेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews