Hindi News

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 15 दिनों में पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ, कट सकता है लिस्ट से नाम

Written by:Pooja Khodani
Published:
यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 15 दिनों में पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ, कट सकता है लिस्ट से नाम

Ration Card Holder eKYC : बिहार, झारखंड और पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने eKYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो करवा लें अन्यथा अप्रैल से राशन मिलना बंद हो जाएगा।लाभार्थियों की सूची से भी नाम बाहर किया जा सकता है।eKCY कराने के लिए आप अपने PDS की दुकान या डीलर से संपर्क कर सकते है।

यदि कोई राशन कार्ड धारक निर्धारित तिथि तक KYC नहीं करवाता है, तो ऐसे सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जायेंगे। उन सदस्यों को खाद्यान्न वितरण से वंचित कर दिया जायेगा। यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे आधार सीडिंग के लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

राशन कार्ड धारकों के लिए 31 मार्च तक ईकेवायसी जरूरी

  • झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने eKYC की लास्ट डेट 31 मार्च रखी है। धारक eKCY कराने के लिए अपने PDS की दुकान या डीलर से संपर्क कर सकते है। अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप जिला आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है। झारखंड में 61,03,667 परिवार के 2,63,86,726 सदस्यों का ई-केवाईसी कराना है।
  • बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भी eKYC की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 तय है।अगर अबतक किसी राशन कार्ड धारक ने eKYC नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा अप्रैल से राशन के लाभ से वंचित हो सकते है।डीलर की दुकान पर फ्री में आधार सीडिंग होगा। डीलर के यहां प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ई-केवाईसी होगा।विभाग द्वारा लाभुकों का Facial e-KYC की सुविधा आरंभ कर दिया गया है, जिसके द्वारा कोई भी लाभुक अपने मोबाइल फोन से देश के किसी भी स्थान से Mera e-KYC app AadhaarfaceRD) app के माध्यम से अपना KYC कर सकते हैं
  • पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी सरकारी डिपुओं से राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए ईकेवायसी की डेडलाइन 31 मार्च निर्धारित की है। जिन राशन कार्ड धारकों द्वारा अब तक ईकेवायसी नहीं करवाई गई वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी किसी भी डिपो से राशन कार्ड में दर्ज अपने पूरे परिवार के सदस्यों की केवायसी करवाएं, नहीं तो उन्हें राशन मिलने में परेशानी हो सकती है। जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे अपने गांव-वार्ड के नजदीकी राशन डिपो होल्डर के पास जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यदि कोई लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अप्रैल 2025 के बाद उसे राशन प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा।

यूपी में ईकेवायसी की लास्ट डेट 31 मई

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राशन कार्ड ई केवाईसी की तिथि 2 महीने बढ़ाते हुए 31 मई 2025 कर दी है।शासन की ओर से कार्डधारकों की हर यूनिट की केवाईसी सौ फीसदी तक करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। गड़बड़ियों को रोकने के लिए राशन कार्डो में दर्ज हर यूनिट व सदस्यों की केवाईसी कराना जरूरी है।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जरूरतमंदों को दिए जा रहे मुफ्त अनाज में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।
  • eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews