UPI डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पेमेंट, यह वजह आई सामने

दरअसल, बुधवार शाम 7:00 बजे से यूनिफाइड पेमेंट (UPI) में टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण लाखों लोगों को यूपीआई के जरिए पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
UPI is down, users are unable to make payments, lakhs are unable to make online payments

26 मार्च की शाम 7:00 बजे से ही UPI में टेक्निकल समस्या आने लगी है, जिसकी वजह से लाखों लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग ना तो पेमेंट ट्रांसफर कर पा रहे हैं और ना ही ऐप में लॉगिन कर पा रहे हैं। काफी सारे व्यापारियों ने भी बताया है कि उन्हें अपने कस्टमर से पेमेंट का लेन-देन करने में दिक्कतें आ रही हैं। गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, एयरटेल मनी आदि के साथ-साथ 10 से भी ज्यादा बैंकों की पेमेंट सर्विसेज काम नहीं कर रही हैं, जिसकी वजह से यूजर्स परेशान हैं।

UPI का अचानक से काम करना बंद कर देना टेक्निकल समस्या भी हो सकती है। शायद कुछ बैंकों के सर्वर में टेक्निकल समस्या होने के कारण भी यूपीआई काम नहीं कर रहा हो। ऑनलाइन डाउन डिटेक्टर पर की गई यूजर्स की शिकायतों से यह लग रहा है कि यूजर्स यूपीआई के काम न करने के कारण बहुत ज्यादा परेशान हैं।

अगर UPI काम नहीं कर रहा है तो आप यह तरीका आजमा सकते हैं

UPI सर्विसेज का इस तरह से अचानक डाउन हो जाना उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा बुरा है, जो अपना ज्यादातर काम ऑनलाइन पेमेंट के जरिए करते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करना एक अच्छी बात है, इससे आपको अपने पास ज्यादा पैसे संभाल कर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही पैसा गुम हो जाने का डर रहता है। लेकिन अपने साथ थोड़ा कैश लेकर चलना चाहिए, ताकि यदि किसी भी टेक्निकल समस्या की वजह से आप कहीं पर ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप कैश देकर अपना ट्रांजैक्शन पूरा कर सकें।

UPI इस तरीके से करता है काम

UPI एक ऑनलाइन पेमेंट सर्विस है, जो आम यूजरस के लिए बिल्कुल फ्री है। UPI को उपयोग करने के लिए आपको वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बनाना पड़ता है, जिसे आपको अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होता है और फिर आप मोबाइल ऐप के जरिए अपना पेमेंट कर सकते हैं। एक बार बैंक अकाउंट लिंक करने के बाद, आपको किसी भी तरह की बैंक डिटेल बार-बार डालने की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी आप ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपके पास UPI ID की जरूरत होती है, जिसके जरिए आप अपना पेमेंट कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews