Delhi : लाल किले पर किसानों ने फहराया झंडा, लाठीचार्ज, आंसूगैस भी छोड़ी, मेट्रो पर रोक

किसान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मोदी सरकार (Modi Government) के कृषि कानून (Agricultural law) के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmers Protest) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज गणतंंत्र दिवस (Republic Day) पर टैक्टर रैली निकाल रहे किसान (Farmers) सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस (Delhi Police) की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। उन्होंने लाल किले (Red Fort) को चारों तरफ से घेर लिया है।प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किला के ऊपर चढ़कर अपना झंडा भी फहराया हैं, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते है।

यह भी पढ़े… VIDEO : आज MP में भी दिखा किसान आंदोलन असर, 800 टैक्टर-ट्राली लेकर मंडी पहुंचे किसान

यहां सैकड़ों किसान अपने अपने संगठन का झंडा हाथ में लेकर खड़े हैं। पथराव और जमकर बवाल की खबरें सामने आ रही है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। खबर है कि भीड़ को काबू करने के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने के भी प्रयास किए गए हैं।

इतना ही नहीं इस बवाल और हंगामे के बाद लाल किला, इंद्रप्रस्थ मेट्रो (Metro) समेत कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।वही  सामयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोर, जहांगीर पुरी, आदर्श नगर, आज़ादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्व विद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइंस के प्रवेश / निकास द्वार बंद हैं।  प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच आईटीओ (ITO) पर झड़प भी हुई है, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज (Lathi Charge) और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। किसानों को लगातार पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, जल्द शुरु होगी यह योजना

हैरानी की बात तो ये है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा करने वाले किसान दिल्ली में घुसते ही उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कहा था कि उनका ट्रैक्टर मार्च राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद 11 बजे शुरू होगा, लेकिन किसान पहले ही ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़ गए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। किसानों ने बसों को ट्रैक्टर से बसें तोड़ने की कोशिश भी की।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, पुलिस लगातार किसानों को रोकने की कोशिश कर रहे है।

विशेष आयुक्त दिल्ली पुलिस  (Special Commissioner of Delhi Police) ने बयान जारी कर कहा है कि पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने कि लगातार कोशिश कर रही है, किसानों को पीछे हटाया जा रहा है, किसान नेताओं से भी बातचीत चल रही है। वही किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलशाद गार्डन में ड्यूटी पर दिल्ली पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल  ले जाया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews