UPSC Result : PM Modi ने सफल प्रतिभागियों को दी बधाई, असफल को किया प्रोत्साहित, कहा – यह आपकी यात्रा का अंत नहीं है

pm Modi

UPSC Result On PM Modi : आज संघ लोक सेवा आयोग यानि Union Public Service Commission द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ,  किसी के लिए ये पहला अवसर था तो किसी के लिए अंतिम, परीक्षा परिणाम के बाद बहुत से चेहरों पर ख़ुशी आई तो बहुत से चेहरों पर निराशा के भाव दिखाई दिए, ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने उन सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया, मोदी ने सफलता प्राप्त करने वालों को बधाई दी और असफल लोगों को हौसला दिया।

ऐसा सफ़र रहा है UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का   

आज उन लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन था जिन लोगों से सिविल सर्विसेस के माध्यम से देश सेवा का रास्ता चुना है, लेकिन इन लाखों में महज 1016 प्रतिभागी ही UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर पाए, उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने थर्ड अटेम्प्ट में ये परीक्षा पास की , पहले अटेम्प्ट में वे प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाए, IIT कानपुर से पढाई करने वाले आदित्य ने फिर नौकरी की लेकिन मन सिविल सर्विस का था , घरवालों ने सपोर्ट किया, लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर फिर तैयारी की और दूसरे प्रयास में आईपीएस में चयन हो गया लेकिन सपना कलेक्टर बनने का था तो तीसरा प्रयास किया और इस प्रयास में इस बार UPSC टॉप कर लिया।

PM Modi ने असफल प्रतिभागियों से कहा – यह आपकी यात्रा का अंत नहीं है

पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा परिणाम के बाद सोशल मीडिया X पर लिखा – मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं जिन्हें सिविल सेवा परीक्षा में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, असफलताएं कठिन हो सकती हैं, लेकिन याद रखें, यह आपकी यात्रा का अंत नहीं है। परीक्षाओं में सफल होने की संभावनाएं तो हैं, लेकिन उससे भी आगे, भारत ऐसे अवसरों से समृद्ध है जहां आपकी प्रतिभा सचमुच चमक सकती है।
प्रयास करते रहें और आगे की व्यापक संभावनाओं को तलाशते रहें। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews