अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल, कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल, कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट| बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) शिवसेना (Shivsena) में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गईं। इस दौरान उद्धव की पत्नी भी मौजूद रहीं।

उर्मिला इससे पहले कांग्रेस में थीं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी पार्टी के टिकट (उत्तर मुंबई सीट से) पर लड़ा था। लेकिन उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 5 महीने पहले ही उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाकर पार्टी छोड़ दी थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक दिन पहले ट्वीट करके पुष्टि की थी कि वह मंगलवार को पार्टी में शामिल होंगी।

चर्चा यह भी है कि पार्टी द्वारा मातोंडकर का नाम हाल ही में राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में मनोनीत करने के लिए गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews