बेटे की शादी बनी पिता के पार्टी से निष्कासन की वजह, नेता का कहना हमारा कसूर बस इतना था

बसपा सुप्रीमो मायावती चर्चा में आ गई है। दरअसल उन्होंने अपनी पार्टी के सबसे पुराने नेता को निष्कासित कर दिया है। इस निष्कासन की वजह बेटे की शादी सपा नेता की बेटी से करना है।
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बहुजन समाज पार्टी के नेता सुरेंद्र सागर को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस निष्कासन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधि को बताया जा रहा है। हालांकि यह गतिविधि वैसे भी नहीं है, जैसी कोई नेता पार्टी को धोखा देने के उद्देश्य से करता है। यहां बसपा नेता का गुनाह बस इतना सा था कि उन्होंने अपने बेटे की शादी सपा नेता की बेटी से करवा दी।

अब कोई भी सोचेगा कि भला बेटे की शादी करवाना कैसे किसी पिता के लिए पार्टी से निष्कासन की वजह बन सकती है। लेकिन यह बात सच है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के विधायक की बेटी से बेटे की शादी करने की वजह से सुरेंद्र सागर को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले में सागर का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया है और कोई गलती नहीं की है।

27 नवंबर को Uttar Pradesh में हुई शादी

सुरेंद्र सागर के बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से 27 नवंबर को हुई है। बसपा नेता के मुताबिक इस शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे और वर वधु को आशीर्वाद दिया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी और वायरल होते होते इसकी जानकारी बसपा प्रमुख मायावती को लग गई। इस पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

5 बार रह चुके हैं जिलाध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी के नेता सुरेंद्र सागर पांच बार जिला अध्यक्ष रहने के साथ दर्जा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। मायावती द्वारा उन्हें पार्टी से बाहर करने की इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। हर जगह यह चर्चा हो रही है कि आखिरकार बेटे की शादी करवाना कैसे पार्टी का विरोध करना हो सकता है।

सुरेन्द्र सागर का क्या कहना

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक दूसरे का कड़ा विरोधी माना जाता है। अब पार्टी से निकाले जाने के बाद बसपा नेता का कहना है कि उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की है और ना ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में उनका कोई हाथ है। उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। बसपा नेता ने कहा कि मेरा सिर्फ इतना कसूर है कि बड़े बेटे अंकुर की शादी समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की है। बता दें कि त्रिभुवन सपा के सांसद रह चुके हैं और राष्ट्रीय सचिव भी हैं और वर्तमान में आलापुर विधानसभा से विधायक हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews