विधानसभा में बोले योगी आदित्यनाथ हिंदू मंदिर के सामने से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मस्जिद के सामने से हिंदू शोभायात्रा क्यों नहीं?

हिंदुओं पर हुए अत्याचार के उदाहरण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा जय श्री राम का नारा हमारी आस्था का नारा है ये साम्प्रदायिक कैसे हो सकता है? इससे तनाव कैसे पैदा हो सकता है?
Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath in UP Assembly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में विपक्ष पर बड़ा हमला किया, उन्होंने संभल सहित अन्य कई क्षेत्रों में हुए दंगों पर सवाल करते हुए कहा, एक हिंदू मंदिर के सामने से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मस्जिद के सामने से हिंदू शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती? क्या भारत की धरती पर केसरिया झंडा नहीं लग सकता, उन्होंने बंटोगे तो कटोगे का नारा फिर दोहराया। 

योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुए दंगे पर समाजवादी और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा उठाये जा रहे सवालों पर पलटवार किया और 1947 से अब तक संभल में हुए दंगों का डिटेल प्रमाण सहित बताया, योगी ने कहा कि तब से लेकर आज तक 209 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है लेकिन एक भी बार किसी ने उन निर्दोष हिन्दुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे परिवार को सांत्वना नहीं दी और आज घडियाली आंसू बहा रहे हैं?

विधानसभा में गरजे योगी बोले, एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा 

योगी ने हाल ही में संभल की जमीन से निकले मंदिर और कुओं का उदाहरण देते हुए पुराने दंगों के घाव बयान किये, योगी ने पूछा ये पत्थरबाज कौन थे, उन्होंने कहा आज भी माहौल ख़राब करने का प्रयास हो रहा है ये पत्थरबाज कौन हैं? अब जिसने भी पत्थर बाजी की होगी एक भी नहीं बचेगा, योगी ने दावा किया, संभल में एक भी गिरफ़्तारी बिना साक्ष्य के नहीं हो रही। 

योगी का सवाल, जय श्री राम का नारा हमारी आस्था का नारा, इससे कैसे तनाव होगा 

योगी ने कहा, आज मैं पूछना चाहता हूँ, हिंदू मंदिर के सामने से मुस्लिम त्योहारों के जुलूस निकल सकते हैं तो मस्जिद के सामने से हिंदू शोभा यात्रायें क्यों नहीं निकल सकती? योगी ने कहा आज जय श्री राम ने नारे को साम्प्रदायिक कहा जा रहा है कह रहे हैं इससे तनाव पैदा होता है, अरे ये तो हमारी आस्था का नारा है, मैं कल को आपसे कहीं अल्ला हु अकबर का नारा हमें अच्छा नहीं लगता तो क्या आपको अच्छा नहीं लगेगा। 

मैं जय श्री राम, हर हर महादेव कहकर ही अपना पूरा जीवन गुजार सकता हूँ

सदन में योगी के इतना कहते ही विपक्ष से नारा लगाने का सुझाव आया तो योगी ने पलटवार करते हुए कहा मुझे आवश्यकता है नहीं है ये नारा लगाने की , मेरी तो विरासत ही इतनी प्राचीन है यदि मैं उसे लेकर चलूँ , मैं जय श्री राम, हर हर महादेव का नारा, राधे राधे  कहकर ही अपना पूरा जीवन गुजार सकता हूँ, लेकिन क्या कोई हिंदू आपको ये नारा लगाने से रोकेगा तो आपको अच्छा लगेगा, आपने हिंदू शोभायात्रा में बजने वाले भजनों को अश्लील कैसे कह दिया?    

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews