उत्तराखंड में हो रही SIR पर कांग्रेस ने लगाये गड़बड़ियों के आरोप, भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर जताया विरोध, की नारेबाजी

शैलजा ने कहा लोकतंत्र में हर एक नागरिक की शिकायत की अहमियत होती है, लेकिन इस सरकार का संविधान/संवैधानिक संस्थाओं में कोई भरोसा नहीं है।
Congress protest outside Election Commission of India office

Congress protest outside Election Commission of India office

भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में SIR करा रहा है इसके लिए एक कार्यक्रम तैयर किया गया है जिसके तहत अलग अलग राज्यों में एक तय अवधि में एसआईआर पूरी करनी है, इस समय उत्तराखंड में भी एसआईआर चल रही है लेकिन अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाये हैं, कांग्रेस नेता आज नईदिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी लोकसभा सांसद शैलजा के नेतृत्व में कोच्न्ग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचा, उन्होंने आरोप लगाया कि चुँव आयोग के कार्यालय में उन्हें जाने से रोका गया और मजबूरन उन्हें वहां प्रदर्शन करना पड़ा नारे लगाने पड़े।

कांग्रेस नेत्री शैलजा, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और कुछ विधायकों और नेताओं के साथ आज चुनाव आयोग के कार्यालय पर पहुंची, उनके हाथ में एक ज्ञापन में जिसमें उत्तराखंड में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाये थे।

निर्वाचन आयोग के व्यवहार पर भड़कीं शैलजा 

मीडिया से बात करते हुए शैलजा ने कहा हम एक ज्ञापन देने गए थे लेकिन हमें अन्दर जाने से रोक दिया गया, वहां बहुत फ़ोर्स था गेट पर बड़ा सा ताला लगा था, हमने कहा कि आप लोग हमें जानते हो हम यहाँ एक ज्ञापन देने आये हैं तो रोका क्यों जा रहा है जब वे नहीं माने तो हम वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने पर मजबूर हुए।

शैलजा ने बताया कि हमारे विरोध करने पर एक अधिकारी आये और कहने लगे गेट के बाहर से ही दे दो लेकिन हम नहीं माने तो उन्होंने अन्दर जाकर आदेश लिया फिर हमसे गेट खोलकर ज्ञापन लिया, शैलजा ने कहा ये बहुत दुखद है कि चुनाव आयोग को हमसे खतरा लगा और हमें रोक दिया।

कांग्रेस ने SIR में धांधली के लगाये आरोप 

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में हो रही एसआईआर में धांधली हो रही है, SIR के नाम पर योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और इन गलत कामों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दुख की बात यह है कि चुनाव आयोग अपने अधिकार का इस्तेमाल करने और सरकार की गलत नीतियों से ऊपर उठकर खड़े होने में नाकाम रहा है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा लोकतंत्र में चुनाव आयोग से निष्पक्षता और पारदर्शिता की उम्मीद रखी जाती है लेकिन जैसे महाराष्ट्र और बिहार सहित कई राज्यों में BJP ने ‘वोट चोरी’ कर सत्ता हासिल की, वैसा ही वो उत्तराखंड में भी करना चाहती है। ऐसे में हम सभी SIR के नाम पर हो रही धांधली को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाना चाहते थे, लेकिन हमें मिलने का समय नहीं दिया गया।

SIR को  BJP द्वारा कांग्रेस के वोटरों को काटने की साजिश कहा 

उन्होंने कहा हालात इतने बुरे हैं कि उत्तराखंड में हजारों नाम वोटर लिस्ट से निरस्त करने का आवेदन दिया जा रहा है और चुनाव आयोग उस पर संज्ञान ले रहा है। वहीं, नाम काटने का आवेदन देने वाले शिकायतकर्ताओं को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। इससे साफ होता है कि ये BJP के द्वारा कांग्रेस के वोटरों को काटने की एक साजिश है। हम BJP को साफ संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस मजबूत है। हम सभी मिलकर उनका सामना करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews