पश्चिम बंगाल: वैक्सीन पर सियासत, अब सर्टिफिकेट पर दीदी ने ठोका दावा

पश्चिम बंगाल

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (west bengal) में ममता सरकार (mamta government) के दोबारा वापसी करने के बाद भी केंद्र और राज्य सरकार के बीच सियासत (politics) थम नहीं रही है। इसी बीच ममता सरकार ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (vaccination certificate) पर पीएम मोदी (pm modi) की तस्वीर की जगह ममता बनर्जी की तस्वीर लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के समर्थन में राज्य सरकार ने कहा कि ये बदलाव सिर्फ 18-45 उम्र के लोगों को मिलने वाले सर्टिफिकेट पर किया जाएगा। क्योंकि इस उम्र वर्ग के लोगों के लिए केंद्र नहीं बल्कि राज्य सरकार वैक्सीन का प्रबंध कर रही है।

यह भी पढ़ें… MP Promotion: डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, जल्द मिलेगा प्रभार!

राज्य सरकार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को अन्य राज्यों की तरह वही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिया जा रहा है जिसमें पीएम मोदी की फोटो है। लेकिन क्योंकि राज्य सरकार अपने दम पर 18-45 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन का इंतजाम कर रही है इसलिए इस आयु वर्ग के लोगों को मिलने वाले सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें… BJP नेता और उनके भाई पर लगा चोरी का आरोप, FIR दर्ज

आवास राज्यमंत्री और पूर्व महापौर और कोलकाता नगर निगम बोर्ड के चेयरमैन फिरहाद हाकिम ने कहा कि बाकी राज्य भी ऐसे ही कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा,” वैक्सीन संबंधी सभी जानकारी सर्टिफिकेट पर दी जा रही है। वैक्सीन के बैच नम्बर से लेकर CoWIN रजिस्ट्रेशन नंबर तक सब कुछ। इसके अलावा सीएम द्वारा लिखा गया एक खास मैसेज भी सर्टिफिकेट पर दिया गया है। हमसे पहले पंजाब, छतीसगढ़ और झारखंड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की जगह अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्री की फोटो लगा चुके हैं।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews