Vaccination: कल से 45 से अधिक उम्र वालों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

vaccination

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में एक बार फिर से कोरोना (corona) की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। हर राज्य (state) अपने स्तर पर बचाव हेतु ज़रूरी कदम उठा रहा है। इस बीच वैक्सिनेशन (vaccination) कार्य भी तेजी से जारी है। हाल ही में निर्देश दिया गया था कि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) उपलब्ध होगी। इसके पहले 45 से अधिक उम्र वाले उन्हीं व्यक्तियों को वैक्सीन उपलब्ध थी जो गंभीर रूप से बीमार थे। सरकार ने सभी से अपील की है कि 45 से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कल से कोरोना का टीका ज़रूर लगवाएं।

कोरोना ने यूं तो सभी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है लेकिन सरकार को प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से 80 फीसद मौतें 45 वर्ष से अधिक की उम्र वाले लोगों की हुईं हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार ने 45+ उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाए जाने का आदेश जारी किया जिससे कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम किया जा सके। इसी के साथ सरकार ने ये संकेत भी दिया है कि 45+ उम्र के लोगों के टीकाकरण  की शुरुआत हो जाने के बाद जल्द ही उससे कम उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रोग्राम भी चालू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज बोले- महाराष्ट्र से बसों की आवाजाही बंद रहेगी, स्कूल नही खोले जाएंगे

45+ उम्र वाले ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन: रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से की जा सकती है। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करने के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं अगर आपको ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन करवाना है तो कोविड वैक्सिनेशन सेंटर जाकर शाम 3 बजे के बाद रेजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews