वैष्णो देवी मार्ग पर पर बूंदाबांदी, पत्थर गिरने से मार्ग बाधित, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

कटरा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बूंदाबांदी और बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई है। वहीं मार्ग में पत्थर गिरने से बैटरी कार सेवा में भी बाधा आई है।
Vaishno Devi Dham

अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल मौसम लगातार बदल रहा है लेकिन इस बीच यात्रा सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, लगातार बारिश होने के चलते हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार के दिन बाधित रही।

बीते दिन शाम 6 बजे तक लगभग 23500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद अपना आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हुए। बारिश की वजह से परेशानी जरूर हो रही थी लेकिन श्रद्धालुओं के आस्था में कमी नहीं आई। बुधवार सुबह से दोपहर तक कटरा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर के बाद मौसम साफ हुआ लेकिन शाम होते होते एक बार बार काले बादलों का जमावड़ा देखने को मिला, इससे बारिश की संभावना बनी रही।

हेलीकॉप्टर सेवा हुई बाधित

मौसम खराब होने का सबसे ज्यादा असर वैष्णो देवी में मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर पड़ा। सुबह से हो रही बारिश की वजह से कई उड़ाने बाधित हो गई। जिससे ऑनलाइन बुकिंग करा कर मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिल पा रही थी जिसे देखते हुए अधिकांश श्रद्धालु पैदल या अन्य संसाधनों से अपनी यात्रा जारी रखते दिखाई दिए।

पत्थर गिरने से मार्ग में बाधा

लगातार हो रही है बारिश की वजह से हिमकोटि मार्ग पर पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आई है। पत्थर गिरने की घटना की वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार मार्ग अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

श्राइन बोर्ड की त्वरित कार्रवाई

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मार्ग को साफ कर पुनः बहाल किया। यहां पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है। उधर मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालुओं को सावधानी के साथ यात्रा करने और दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews