Vande Bharat Express: आज वंदे भारत का ट्रायल रन, पटना से रांची के लिए हुई रवाना, जानें रूट और टाइम

Vande Bharat train

Vande Bharat Express Patna Ranchi: आज पटना से लेकर रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू किया गया है। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटना से 6:55 पर रवाना हुई जो बरकाकाना के रास्ते रांची पहुंचेगी। रांची पहुंचने के बाद यह फिर से पटना तक का सफर तय करेगी और 8.25 पर वापस पटना पहुंचेगी। इस तरह से इसका ट्रायल रन पूरा किया जाएगा।

Vande Bharat Express का ट्रायल शेड्यूल

वंदे भारत एक्सप्रेस 6:55 पर रवाना हुई है जो 8:20 पर गया पहुंचेगी और यहां से 8:30 पर निकलकर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी। 2:20 पर इससे रांची से पटना के लिए फिर से रवाना किया जाएगा जहां यह 7:00 बजे गया पहुंचकर 7:10 पर यहां से वापस निकलेगी और 8:25 पर पटना पहुंच जाएगी।

लंबे समय से इंतजार

पटना से रांची के बीच नियमित तौर से वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाए जाने का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसकी शुरुआत इसी महीने में की जाने वाली है, लेकिन फिलहाल उद्घाटन की तारीख तय नहीं की गई है। पटना से रांची के बीच ट्रेन की ऑफिशियल शुरुआत किस दिन से होगी फिलहाल इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

वंदे भारत का ट्रायल रन इसका नियमित परिचालन शुरू करने से पहले सुरक्षा संबंधी जांच के उद्देश्य से किया जा रहा है। आज ट्रायल रन में आम यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं स्पेशल ट्रेनिंग देने के बाद ही लोको पायलट को ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई है। ट्रायल रन के दौरान दानापुर रेल डिवीजन का टेक्निकल स्टाफ भी ट्रेन में मौजूद है।

ट्रायल रन का रूट

ट्रेन का परिचालन बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा के रास्ते किया जा रहा है और परिचालन के समय की गति तीव्र रखी जाने वाली है। भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें और मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक पर ना जाने दें। ट्रायल रन के बाद जब ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी तो यात्रियों के लिए रांची से पटना के बीच की यात्रा करना बहुत आसान हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews