पहले भैंस फिर गाय से टकराने के बाद अब जाम हुआ Vande Bharat Express का पहिया, रेलकर्मी की सतर्कता से टला हादसा

पहले भैंस फिर गाय से टकराने के बाद अब जाम हुआ Vande Bharat Express का पहिया, रेलकर्मी की सतर्कता से टला हादसा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पिछले 2 दिन से लगातार हादसे का शिकार हो रही है। एक बार फिर यह ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। यह हादसा दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ है। अचानक आई खराबी की वजह से ट्रेन को स्थगित कर यात्रियों को शताब्दी के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन की ट्रेक्शन मोटर सेक्शन में खराबी आ गई थी। जिसके बाद इसे स्थगित किया गया और यात्रियों को दूसरी ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। ट्रैक पर तैनात रेलकर्मी की सतर्कता की वजह से इस तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी सामने आई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

Must Read- Mahakal Lok : इंदौर में मनेगा महाकाल लोक लोकार्पण का जश्न, हर घर जलेंगे दीप

तय समय के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई और 6:38 पर दादरी स्टेशन से आगे पहुंची। ट्रेन जब क्रॉसिंग गेट को पार कर रही थी तभी वहां पदस्थ गेटमैन शाजेब की अंडर गियर पर नजर पड़ी। उन्होंने गड़बड़ महसूस होते ही ब्रेक ब्लॉक जाम की रिपोर्ट रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर 6:46 बजे पर ऑनबोर्ड स्टाफ के द्वारा चेकिंग की गई। जिसके बाद कोच में ब्रेक बाइंडिंग मिली जिसे ठीक कर अलग किया गया। खराबी ठीक करने के बाद ट्रेन को 7:03 बजे पर रवाना किया गया।

ट्रेन के आगे रवाना होने के बाद जब यह दनकौर स्टेशन के पास पहुंची तो यहां पर पॉइंटमैन और स्टेशन मास्टर ने उसी कोच में फिर से खराबी महसूस की। ट्रेन को फिर से रोका गया तब यह पता चला कि ट्रेक्शन मोटर में गड़बड़ी हो गई है। एहतियात के तौर पर खुर्जा तक 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को लाया गया और इसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews