बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर, पटना से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और रूट

सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का पटना से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली है। यह स्पेशल वंदे भारत डीडीयू से कानपुर और अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ी डिमांड, व्यस्त मार्गों पर 7 ट्रेनों में बढ़े कोच, इन्दौर-नागपुर- वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को फायदा

वंदे भारत (Vande Bharat Express) को अपनी सेमी हाई स्पीड के लिए पहचाना जाता है। इसकी मदद से एक जगह से दूसरी जगह तक यात्रा बहुत कम समय में आसान तरीके से हो जाती है। देश के कई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का काम किया जा रहा है। अब यह ट्रेन बिहार के लोगों के लिए भी शुरू कर दी गई है और इसकी मदद से आसानी से दिल्ली तक जा सकेंगे।

जी हां, बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि रेलवे ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से दिल्ली तक चलने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक के लिए ट्रेन सुबह 8:30 बजे पटना से चलेगी और शाम 8.10 पर दिल्ली पहुंच जाएगी। इसकी मदद से आसानी से बिहार से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

ये रहेगा वंदे भारत का रूट (Vande Bharat Express)

पटना से होगा दिल्ली तक चलने वाली यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इसके अलावा एक और ट्रेन शुरू की गई है जो पटना नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल के नाम से चलेगी। यह 2 अप्रैल तक पटना जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक चलाई जाने वाली है।

ट्रेन का समय

वंदे भारत एक्सप्रेस 8:30 बजे पटना से निकलेगी और 20.10 पर दिल्ली पहुंचेगी। वहीं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 बजे पटना जंक्शन से निकलेगी और अगले दिन 4:04 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा भागलपुर से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन से गुजरने वाली है। जिन यात्रियों को आनंद विहार तक जाना है वह रात 8:50 पर पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। यह अगले दिन 14:30 पर आनंद विहार पहुंचेगी।

आरामदायक सुविधाओं से लैस वंदे भारत

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेल नेटवर्क का विस्तार लगातार किया जा रहा है। वंदे भारत एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो तेज होने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है और आरामदायक यात्रा करने का अनुभव देती है।

कश्मीर को वंदे भारत का तोहफा

उधर एक और नई खबर सामने आई है जिसके मुताबिक 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर को वंदे भारत का तोहफा देने वाले हैं। वे उधमपुर पहुंचकर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ वो कटरा से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन शुरू होने के बाद लंबे समय से कश्मीर तक सीधी रेल सुविधा की जो मांग की जा रही है वह पूरी हो जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews