कटरा-श्रीनगर और बीकानेर-दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

खबर है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और 11.20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से ट्रेन सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.05 बजे कटरा पहुंचेगी।
Vande Bharat Train

Vande Bharat Express: जम्मू कश्मीर वासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है।संभावना है कि 21 या 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको हरी झंड़ी दिखा सकते है।यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑपरेट की जाएगी।हालांकि पहले खबर आई थी कि 17 फरवरी से इसे शुरू किया जाएगा लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

खबर है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और 11.20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से ट्रेन सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.05 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन के रूट में रियासी, बक्कल, दुग्‍गा, सावलकोट, संगलदान, सुंबेर, खारी, बनिहाल, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्निपोरा, काकापोरा, पंपोर स्‍टेशन होंगे।कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी यह ट्रेन करीब ढाई से तीन घंटे के बीच तय करेगी।

कितना होगा किराया?

कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया क्या होगा, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार इस रूट पर एसी चेयर कार के लिए किराया 1500 रुपये से 1700 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2400 रुपये से 2600 रुपये के बीच भुगतान करना पड़ सकता है।

राजस्थान को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात

  • राजस्थान के बीकानेर से दिल्ली के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली तक के सफर में करीब 1 घंटे 30 मिनट की बचत होगी। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभिक मेंटेनेंस की सुविधा मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
  • रेलवे बोर्ड के अस्थायी टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन सुबह 5:55 बजे बीकानेर से रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन शाम 4:30 बजे दिल्ली से चलेगी और रात 10:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
  • फिलहाल, बीकानेर से दिल्ली जाने में करीब 7 घंटे 45 मिनट का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के बाद यह सफर केवल 6 घंटे 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।
  • दिल्ली से बीकानेर का सफर तय करने में यह ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन पर रुकेगी। इस रूट पर सिर्फ रेवाड़ी स्टेशन पर ही वंदे भारत ट्रेन का स्टॉप होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews