Vastu expert चंद्रशेखर गुरुजी को होटल में चाकुओं से गोदा, CCTV में कैद हुई वारदात

Vastu expert चंद्रशेखर गुरुजी को होटल में चाकुओं से गोदा, CCTV में कैद हुई वारदात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर Vastu expert चंद्रशेखर गुरुजी की दो लोगों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हत्‍या की यह दिल दहलाने वाली वारदात कर्नाटक के हुबली में स्थित एक होटल में हुई। यहाँ के रिसेप्शन एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि दो लोग आये और गुरूजी को कई बार चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर में हुई बड़ी वारदात, व्यापारी से दिनदहाड़े 24 लाख रुपये लूटे

‘सरल वास्तु’ से मशहूर हुए चंद्रशेखर गुरुजी हुबली स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। दरअसल तीन दिन पहले ही हुबली में उनके परिवार के एक बच्चे की मृत्यु होने के कारण वह यहाँ आए थे। जब वह रिसेप्शन एरिया में बैठे हुए थे तब दो लोग उनके पास आए। एक आदमी ने उनके पैर छुए तब तक दूसरे ने चाकू निकाल लिया और गुरूजी पर ताबड़तोड़ चाकू वार करने लगा। इतने में दूसरे आदमी ने भी चाकू निकालकर गुरूजी पर हमला बोल दिया। कुछ लोग गुरूजी को बचाने के लिए आगे बढे तो दोनों आरोपियों ने उन्हें धमकाया। जब लोग डरकर पीछे हटे तब दोनों ने फिर से चाकू चलाना शुरू कर दिया। गुरूजी की मौत की पुष्टि होने पर दोनों भाग गए।

यह भी पढ़ें – झारखंड में 70 साल की बुजुर्ग महिला को घसीटा, लाठी डंडों से पीटकर हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आयुक्त लाभू राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि “हमें मोबाइल टावर के आधार पर आरोपियों की कुछ जानकारी मिली है। हम गिरफ्तारी और पूरी जांच के बाद ही हत्या का मकसद जान पाएंगे। गुरूजी के परिवार के सदस्यों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews