
VD Satheesan new CM of Keralam
कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद मंथन करने के बाद वीडी सतीशन को केरलम का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया, कांग्रेस महासचिव एवं केरल की प्रभारी दीपा दासमुंशी ने आज मीडिया को इस फैसले की जानकारी दी , उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्व सम्मति के आधार पर वीडी सतीशन को विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है और अब वे ही केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे।
4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से इस बात की चर्चा थी कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन मुख्यमंत्री के लिए किस नाम पर सहमति देता है, मुख्यमंत्री की दौड़ में वीडी सतीशन के अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नाम शामिल थे इसके लिए तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक कई बैठकों का दौर चला और फिर आज दिल्ली में लम्बी मीटिंग के बाद कांग्रेस आला कमान ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी।
चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद कांग्रेस ने घोषित किया केरलम का सीएम
केरलम प्रभारी दीपा दासमुंशी ने मीडिया को बताया कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद 7 मई को नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दल की बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई थी और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को केरलम में सीएलपी के नए नेता की नियुक्ति करने का अधिकार दिया जाए।
वीडी सतीशन सीएलपी का नेता नियुक्त, सीएम घोषित
इस निर्णय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, एआईसीसी पर्यवेक्षकों (जिन्होंने 7 मई, 2026 को नव निर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी) और राज्य के कई अन्य नेताओं, जिनमें सांसद भी शामिल हैं, के साथ कई दौर की चर्चा की है और पूर्व पीसीसी अध्यक्षों से भी परामर्श किया गया है।
इन सभी चर्चाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि वीडी सतीशन को सीएलपी का नेता नियुक्त किया जाए। अब वे ही केरलम के नए मुख्य्मंत्री होंगे ।
The Congress Legislature Party had met in Thiruvananthapuram on May 7th, 2026 and had unanimously resolved to authorize the Congress President to appoint the new leader of the CLP in the state of Keralam.
Accordingly, the Congress President has held extensive discussions with… pic.twitter.com/sX6FhRm4Fv
— Congress (@INCIndia) May 14, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

