बुलबुल के पंख पर उड़ते थे वीर सावरकर, कर्नाटक में कक्षा 8वीं के चैप्टर ने मचाई खलबली

बुलबुल के पंख पर उड़ते थे वीर सावरकर, कर्नाटक में कक्षा 8वीं के चैप्टर ने मचाई खलबली

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक में आठवीं क्लास की किताब में दिए एक चैप्टर को लेकर बवाल मच गया है। बुक रिवीजन कमेटी की ओर से हाई स्कूल की एक किताब के सिलेबस में एक सेक्शन बदला गया है। कहा यह भी जा रहा है कि सत्ता में बैठी बीजेपी इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

किताब में दिए गए सावरकर के अध्याय में लिखा हुआ है कि जब वह जेल में बंद थे तो बुलबुल के पंखों पर बैठकर मातृभूमि की सैर के लिए जाया करते थे। चैप्टर के एक अंश में यह लिखा हुआ है कि जिस जेल में सावरकर को बंद किया गया था, वहां एक सुराख भी नहीं था लेकिन बुलबुल पक्षी फिर भी वहां आती थी और सावरकर उनके पंखों पर बैठकर मातृभूमि के दौरे पर जाते थे।

Must Read- Twin Towers के गिरते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, यूजर्स को याद आई फिल्म PK 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किताब में पहले लिखे गए विजयमाला के चैप्टर ब्लड ग्रुप को केके गट्टी के चैप्टर कलावनु गेद्यावारु से बदला गया है। वीर सावरकर की अंडमान सेलुलर जेल यात्रा से संबंधित इस पाठ को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने की बात सोशल मीडिया पर कही जा रही है। इन सब के बीच कर्नाटक के तुमकुरु विश्वविद्यालय में स्थापित किया जाने वाला वीर सावरकर अनुसंधान केंद्र स्थापित पूरी तरह से तैयार है। जिसके बाद नया विवाद होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व में कर्नाटक में सावरकर रथ यात्रा भी निकाली गई थी। इस दौरान बी एस येदियुरप्पा ने विपक्ष के नेता सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा था कि महान स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वीर बताया था, लेकिन कर्नाटक में उनके खिलाफ भ्रामक सूचना अभियान चलाया जा रहा है जो काफी पीड़ादायक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews