नूंह में जलाभिषेक यात्रा निकालने पर अड़े हिंदू संगठन, प्रशासन ने नहीं दी इजाजत,144 लागू

nuh

Nuh News: 28 अगस्त को नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा दोबारा से जलाभिषेक यात्रा निकाले जाने की बात कही जा रही है। वहीं सरकार द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां शनिवार दोपहर से इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और एहतियात के तौर पर धारा 144 भी लागू की गई है।

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि वह हर जिले में जलाभिषेक यात्रा निकालेंगे। वहीं दूसरी ओर सरकार का कहना है कि जिस तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ी थी और जो हालात हुए थे उसके बाद ब्रजमंडल शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर लोगों को पूजन अर्चन करना है, तो अपने घरों के आसपास के मंदिरों में कर सकते हैं।

हर जिले में यात्रा

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नई रणनीति बनाई गई है। संगठनों का कहना है कि हर जिले में यात्रा निकाली जाएगी। नूंह में ज्यादा संख्या में लोग नहीं पहुंचेंगे बल्कि निर्धारित स्थल पर कुछ लोग जाएंगे। हालांकि, संगठनों की इस यात्रा को सरकार द्वारा किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि लोगों को यात्रा के आमंत्रण भेजे जा रहे हैं।

तैयार है प्रशासन

इस मामले में प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही जिले की सभी सीमाओं को आज सील कर दिया जाएगा। शांति व्यवस्था कायम रहे इसे देखते हुए 57 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। इंटरनेट पर पाबंदी लगाने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंपी गई है।

इंटरनेट बंद, 144 लागू

हरियाणा सरकार की ओर से नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार दोपहर से 28 अगस्त की रात तक इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होगी और ना ही एसएमएस सेवा जारी रहेगी। इस संबंध में गृह सचिव की ओर से एक पत्र भी जारी किया है गया है, साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है।

हिंसा में हुई थी 6 मौत

बता दे कि भाजपा ने ब्रज मंडल शोभायात्रा निकाली थी। जिस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इसके बाद नूंह में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें दो होमगार्ड समेत कुल 6 लोगों की जान चली गई थी। इस हिंसा की आग गुरुग्राम समेत अन्य इलाकों में पहुंच गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews