VIDEO: चलती बस पर गिरी चट्टानें, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी, सेना को बुलाया

VIDEO: चलती बस पर गिरी चट्टानें, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी, सेना को बुलाया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur district) में आज बुधवार बड़ा हादसा हो गया।यहां अचानक से एक पहाड़ धंस गया और हाईवे पर चट्टानें जा गिरी।इस हादसे में बस (HRTC BUS) समेत कई गाड़ियां चपेट में आई और 40 से ज्यादा लोगों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। NDRF को अलर्ट पर रखा गया है। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हादसे की जानकारी ली है और राहत तथा बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए हैं। जो बस घटनाग्रस्त हुए है वह हिमाचल रोड़वेज की है जो किन्नौर से आ रही थी।

यह भी पढ़े.. नरोत्तम मिश्रा बोले -MP के नेता प्रतिपक्ष को बदलने पर विचार करें सोनिया गांधी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर आज बड़ा हादसा हो गया । यहां चील जंगल के पास चट्टानें गिरने से HRTC बस की चपेट में आ गई। इस बस में 40 लोगों के मलबे में दबे होने के आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। मलबे में फंसी बस हरियाणा सड़क परिवहन (Haryana Road Transport) की है, जो मूरंग से हरिद्वार जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई।

वही सेना और NDRF की टीमें भी बुलाई गई है।खबर आ रही है कि अभी तक इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 2 लोगों को बचाया जा चुका है और कुछ वाहन लैंडस्लाइड के कारण सतलज नदी में जा पहुंचे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने हर संभव मदद करने का एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah)  ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) से इस हादसे को लेकर बात की है।  गृह मंत्री ने ITBP के डीजी से बात कर तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. New Wage Code: जल्द बदलेंगे नियम, कर्मचारियों की सैलरी-PF में होगा बड़ा बदलाव

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews