Video : उफनती गंगा नदी में फंसे हाथी और महावत, हाथी ने इस तरह बचाई जान

Video : उफनती गंगा नदी में फंसे हाथी और महावत, हाथी ने इस तरह बचाई जान

पटना, डेस्क रिपोर्ट। एक कहानी महाराणा प्रताप और चेतक की..किस तरह चेतक ने अंतिम समय तक अपने स्वामी का साथ नहीं छोड़ा। ऐसी ही एक घटना हाल में सामने आई है जहां एक हाथी ने अपने महावत की मुसीबत से पार करा दी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उफनती नदी में एक हाथी अपने महावत को पीठ पर बैठाए तैर रहा है। ये घटना राघोपुर क्षेत्र की है..महावत अपने हाथी के साथ पटना के लिए निकला था। उसे रुस्तमपुर नदी घाट से पटना की ओर जाना था लेकिन वहां पहुंचा तो पाया कि पीपा पुल खुल चुका है। अचानक ही हाथी और महावत गंगा नदी के बढ़े हुए पानी में फंस गए। लेकिन यहां हाथी की स्वामी भक्ति और हिम्मत की तारीफ करनी होगी, वो करीब 3 किलोमीटर तक उफनती हुई गंगा नदी में तैरता रहा और अंतत: महावत के साथ सुरक्षित बाहर निकल आया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews