VIDEO: मानसून का रौद्र रुप, बादल फटने से अचानक आई बाढ़, कई लग्जरी कारें बही

मानसून

धर्मशाला, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मानसून (Monsoon 2021) के दोबारा एक्टिव होते ही कई राज्यों में तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है वही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पर्यटन क्षेत्र भागसूनाग में सोमवार सुबह बादल फटने (Cloud Burst) से अचानक बाढ़ (Flood) आ गई और देखते ही देखते कई वाहन कागज की नाव की तरह वाहन बह गए।इसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मानसून का रौद्र रुप साफ देख जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 7 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून के एक्टिव होते ही आज सुबह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला क्षेत्र में मांझी नदी में पानी बहाव बहुत तेज हो गया है और यहां बादल फटने जैसी घटना के कारण 10 दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शहर में अचानक तेज बहाव के कारण कई गाडियां बह गई है।बादल फटने के बाद जब यहां पर पानी का बहाव तेज़ हुआ तो पास में बहने वाले नाला भी उफान पर आ गया।

यह भी पढ़े.. MPPEB : इंतजार खत्म…12 जुलाई से शुरु होगा जेल प्रहरी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट

वही एक पार्किंग में खड़ी दर्जनों गाड़ियों पर इसका असर दिखा और सभी गाड़ियां देखते ही देखते पानी के तेज़ बहाव में बहने लगीं।इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल बने हुए है। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया  (Social Media) पर मौके का वीडियो भी वायरल (Video Viral) हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है और पीछे से लोगों की चीख पुकार भी सुनाई दे रही है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए आज का भाव

मानसून के चलते लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां भी पूरी तरह से उफान पर हैं। इसी वजह से प्रशासन ने लोगों को अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि लोग नदियों में उतरकर अपनी जान जोखिम में न डालें। पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में भी बादल फटने की खबरें सामने आई थीं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews