VIDEO VIRAL : पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल, ट्वीटर पर यूजर्स ने BJP को घेरा

वीडियो वायरल

वाराणसी, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक माया शंकर पाठक (Former MLA Maya Shankar Pathak) की पिटाई की जा रही है। आरोप है कि पाठक ने उन्हीं के कॉलेज (College) की एक छात्रा (Student) से छेड़खानी (Molestation) की थी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी ऑफिस में जाकर पिटाई कर दी है।वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पाठक ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है और इस पूरी घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया।

यह भी पढ़े… Gwalior- नगर निगम का TC बोला कौन नहीं लेता आज के जमाने में? वीडियो वायरल, सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यूपी (UP) के वाराणसी (Varanasi) का है। यहां चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र (Chiragaon Assembly Constituency) से दो बार विधायक रहे मायाशंकर पाठक का भगतुआ स्थित उनके पैतृक गांव में एक ही परिसर में उनके कई शैक्षणिक संस्थान हैं।आरोप है कि इस दौरान पूर्व विधायक ने एक छात्रा से अश्लील हरकत की, जिसकी शिकायत छात्र ने परिजनों से की तो वे शैक्षणिक संस्थान पहुंचे और पूर्व विधायक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर माफी मांगने की बात करने लगे। इस दौरान उन्होंने पाठक के साथ मारपीट (Beating) भी की और फिर पूर्व विधायक ने कान पकड़ कर माफी मांगी।फिलहाल पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े… MP Board : 9वीं और 11वीं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आदेश जारी

वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद माया शंकर पाठक ने अपनी सफाई में इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। पाठक ने कहा कि घटना 8 दिन पहले की है, इसमें कक्षा 9 की एक छात्र 26 जनवरी का भाषण ठीक तरह से नही बोल पा रही थी तो मैंने उसे डांट कर भगा दिया कि जाओ तुमसे नहीं हो सकता, उसके बाद परिवार के लोग आकर मुझसे बदतमीजी करने लगे। उन्होंने कहा कि अगर डांटना मेरा गलत है तो उसके लिए माफी मांगता हूं। मुझे नहीं पता था कि वे मेरा वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसे निकाल रहे भड़ास

https://twitter.com/Ba11975249Vijay/status/1348370755579387904

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1348288691068829696

https://twitter.com/NooreAvadh/status/1348485614677594114

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews