Video : संत रविदास जयंती पर PM नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज

Video : संत रविदास जयंती पर PM नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। संत रविदास की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है, PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी दिल्ली में इसमें शामिल हुये। उन्होंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए और सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं।

मंदिर में दर्शन के दौरान PM नरेंद्र मोदी अलग अंदाज में दिखाई दिए।  वे संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पर भजन गा रहीं महिलाओं के साथ ना सिर्फ शामिल हुए बल्कि नीचे बैठकर उनके साथ झींका बजाया और भजन गाये। पीएम ने अपने ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया है उधर ऑल इंडिया रेडियो ने भी अपने ट्विटर हैंडिल पर इसे पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के किये तबादले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे रीट्वीट करते हुए लिखा है – मोदी जी की यही सरलता मन को छू जाती है।

ये भी पढ़ें – Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, जानिए आज कितनी तेजी के साथ खुले

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews