VIDEO: राज्‍यसभा में हंगामा, कांग्रेस सांसद ने मेज पर चढ़ फेंकी रूल बुक, जमकर नारेबाजी

राज्यसभा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा (Rajya sabha) के मानसून सत्र (Monsoon Session) में आज मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और कांग्रेस सांसद (Congress MP) ने तो संसद की सारी हदें ही पार कर दी। एक तरफ राज्यसभा में विपक्षी दलों कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल और आम आदमी पार्टी के सांसदों महासचिव की मेज पर चढ़कर नारेबाजी शुरु कर दी। वही दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने तो राज्यसभा की मेज पर चढ़कर आसन की ओर रूल बूक भी फेंक डाली, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़े.. MP: 6 पंचायत सचिव निलंबित, 7 सरपंचों को हटाया, 3 इंजीनियरों का वेतन काटा, 3 को नोटिस

दरअसल, आज मंगलवार को राज्यसभा कृषि कानूनों (agricultural laws) के विरोध में हंगामा कर रहे विपक्षी दलों आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस की मौसम नूर, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, माक्सवादी पार्टी के शिवदासन और भाकपा के विनय विस्वम ने मेज पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और टेबल बजाते हुए हल्ला मचाने लगे। इससे पहले कांग्रेस के रिपुन बोरा, दीपेन्द्र हुड्डा और कांग्रेस के राजमणि पटेल भी मेज पर खड़े हो गये थे। इसी हंगामे के बीच बाजवा (Congress MP Pratap Singh Bajwa) आसन की ओर रूल बुक फेंकते नजर आए।

यह भी पढ़े.. New Wage Code: जल्द बदलेंगे नियम, कर्मचारियों की सैलरी-PF में होगा बड़ा बदलाव

इस मामले में सदन के सभापति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने नाराजगी जताई है। आज सदन में भावुक होकर नायडू ने कहा कि राज्यसभा में मंगलवार को जो कुछ हुआ उससे वह दुखी हैं, यह संसद का अपमान है। वही इस मसले पर गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और भाजपा (BJP) के अन्य सांसदों की चेयरमैन नायडू के साथ बैठक हुई है।माना जा रहा है कि कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।हालांकि कांग्रेस सांसद का कहना है कि तब कार्यवाही स्थगित हो गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews