Video : हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी को देखकर पुजारी ने क्या कहा , आप भी सुनिए

Priyanka-Gandhi-Vadra

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की जिताने की रणनीति पर काम शुरू कर चुकी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रायबरेली पहुंचकर चुरुवा के हनुमान मंदिर पहुंची।  यहाँ उन्होंने बजरंगवली के दर्शन किये। प्रियंका गांधी को अपने सामने देखकर मंदिर के पुजारी ने प्रियंका को माथे पर टीका लगाने के लिए सिंदूर दिया और फिर आशीर्वाद देते हुए जो कुछ कहा उसका वीडियो वारयल हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने चुरुवा के हनुमान मंदिर के दर्शन किये, मंदिर के पुजारी प्रियंका गांधी को देखकर जोश में आ गए।  पहले उन्होंने मूर्ति से सिंदूर लेकर प्रियंका को माथे पर टीका लगाने के लिए दिया फिर पुजारी जी बोले – अब उत्तरप्रदेश को आपकी जरुरत है , ये मैं आपसे हनुमान जी के पुजारी के नाते कह रहा हूँ , आप अपना निवास स्थान रायबरेली को बना लीजिये और यहाँ रहिये। मैं हनुमान जी से प्रार्थना करता हूँ कि उत्तरप्रदेश में आपकी सरकार बने और आप ही की पार्टी का मुख्यमंत्री बने और प्रधानमंत्री भी बने।

ये भी पढ़ें – राहुल का मोदी सरकार पर तंज – नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday

चुरुवा हनुमान मंदिर के पुजारी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने इसे अपने ट्विटर पर शेयर किया है

ये भी पढ़ें – सड़क से पेचवर्क मटेरियल उठाकर प्रभारी मंत्री ने देखी गुणवत्ता, बोले अफसरों से बात करूंगा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews