दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी Republic Day परेड, तीन लेयर सुरक्षा से गुजरेंगे दर्शक, ये होंगे मुख्य अतिथि

Republic Day

Republic Day 2024: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का त्योहार देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है और भारतीय सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करती नजर आती हैं। परेड के दौरान भारतीय सेना के जवान मार्च पास्टिंग करते दिखाई देते हैं और सेना के हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाता है।

कौन है मुख्य अतिथि

इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो होने वाले हैं और वह कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड और भव्य का कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह फ्रांस के छठे नेता है जो गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की शुरुआत गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर से हो रही है। वह जयपुर में करीब 6 घंटा रहने वाले हैं और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो का हिस्सा भी बनेंगे। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों और भू राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा होने वाली है।

राजधानी की किलेबंदी

गणतंत्र दिवस की परेड को देखते हुए राजधानी के किले बंदी कर दी गई है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जो लोग कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे उन्हें कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा। इस दौरान जूते और जैकेट पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी।

सिक्के नहीं ला सकते मेहमान

परेड के सुरक्षा इंतजामों को लेकर सुरक्षा बलों को सक्रिय रहने के आदेश जारी किए गए हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी यह हिदायत दी गई है कि उन लोगों पर पूरी तरह से नजर बनाकर रखना है जिनके शॉल मोटे हैं और जिन्होंने जैकेट और जूते पहने हैं। इसी के साथ ऐसे सामान ले जाने को भी मना किया गया है जो फेंके जा सकते हैं। लोग यहां अपने साथ सिक्के लेकर भी नहीं जा सकते।

कैसी रहेगी परेड

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह 10:30 बजे विजय चौक से गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत होगी। विजय चौक से ये कर्तव्य पथ, सी हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस चौराहा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग और लाल किले से गुजरेगी। जब तक परेड खत्म नहीं हो जाती है तब तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहने वाला है।

इस बार परेड काफी आकर्षक होने वाली है क्योंकि पहली बार तीनों सेनाओं कि महिला जवानों की टुकड़ी एक साथ मार्च पास्ट करती हुई दिखाई देने वाली है। इसके अलावा भारतीय सेना के स्वदेशी निर्मित हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी वायु सेना के एयरक्राफ्ट हवा में अपने शौर्य का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews