Viksit Bharat Message: MEITY द्वारा Whatsapp पर भेजे जा रहे ‘विकसित भारत संपर्क’ के मैसेज पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, पूछे कड़े सवाल 

Viksit Bharat Message: MEITY द्वारा Whatsapp पर भेजे जा रहे ‘विकसित भारत संपर्क’ के मैसेज पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, पूछे कड़े सवाल 

Viksit Bharat Message: गुरुवार को चुनाव आयोग ने MEITY को एक बड़ा निर्देश दिया हैं। दरअसल आयोग ने MEITY को लोगों के Whatsapp पर भेजे जा रहे ‘विकसित भारत संपर्क’ के मैसेज को तत्काल से रोक लगाने का निर्देश दिया है। दरअसल कुछ समय से कई लोगों को यह मैसेज भेजा जा रहा था। जिसमें मोदी सरकार का प्रचार किया जा रहा था। लेकिन अब इसको लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) को कहा है कि इस मैसेज को वह तुरंत प्रभाव से भेजना बंद करे।

दरअसल इस विषय पर चुनाव आयोग ने बताया कि देश में आचार संहिता के लागू होने के बावजूद भी सरकार द्वारा ऐसे मैसेज देश के नागरिकों के मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। हालांकि आयोग के निर्देश पर MeitY का कहना है कि यह मैसेज आचार संहिता के पहले भेजा गया था, लेकिन हो सकता है कि कई लोगों को अब यह मैसेज मिल रहा हो।

क्या था आयोग का सवाल?

दरअसल मामले में आयोग द्वारा MeitY से कड़े सवाल पूछे गए। देश में आचार संहिता लगने के बाद भी इस मैसेज को भेजे जाने पर आयोग ने कहा की “हमें शिकायत मिली है कि 2024 के आम चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद भी ऐसे मैसेज लोगों के फोन पर भेजे जा रहे हैं।” वहीं इसके आयोग द्वारा इसे तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए है।

जानिए MeitY ने क्या दिया जवाब?

दरअसल चुनाव आयोग द्वारा इस विषय पर जब MeitY से सवाल किया गया तो इसका जवाब MeitY द्वारा भी दिया गया है। दरअसल मैसेज के बारे में MeitY का कहना है कि “यह पत्र आचार संहिता लागू होने से पहले ही भेजा गया था, हालांकि हो सकता है कि नेटवर्क या सिस्टम संबंधी समस्याओं की वजह से कुछ लोगों को यह मैसेज अब मिल रहा हो।” दरअसल इस मामले में MeitY का कहना है की यह मैसेज MeitY द्वारा आचार संहिता से पहले भेजा गया था। हालांकि अब इस मैसेज पर रोक लगाई जा चुकी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews