Viral: 50,000 तस्वीरों को जोड़कर इस युवक ने बनाई चांद की सबसे साफ तस्वीर, देखें फोटो

viral

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चांद की वायरल (viral) हुई तस्वीरें आज कल सोशल मीडिया (social media) पर छाई हुई हैं। पुणे का एक युवक अपनी लगन और अथक प्रयास से चांद की सबसे साफ और शार्प तस्वीरों (pictures) में से एक खींचने में सफल हुआ है। ‘ clearest image of moon’ के कैप्शन के साथ पुणे (pune) के इस युवक द्वारा खींची गई चांद (moon) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसी के साथ 16 साल के इस युवके को भी सोशल मीडिया पर काफी पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें… अरविन्द केजरीवाल ने जब कहा “सिंगापुर वेरिएंट”, तो सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध

पुणे के निवासी 16 वर्षीय प्रथमेश जाजू ने चांद की करीब 50,000 फ़ोटो खींची और उन सबको एक साथ लाकर चांद की अब तक में सबसे साफ और शार्प तस्वीरों में से एक खींचने में कामयाब हुआ। ये काम सुनने में तो फिर भी आसान लग रहा है लेकिन बता दें कि प्रथमेश को सभी फ़ोटो और वीडियोज़ को प्रॉसेस करने में करीब 40 घण्टों का समय लगा था।

viral

यह भी पढ़ें… Transfer: मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान प्रथमेश ने कहा, ” मैंने 3 मई को रात 1 बजे चांद की तस्वीर खींची थी। करीब 4 घण्टों तक मैंने चांद की तस्वीरें और वीडियोज़ बनाए थे। इन फोटो और वीडियोज़ को प्रॉसेस करने में करीब 38 से 40 घंटों का समय लगा था। चांद की 50,000 तस्वीरों को खींचने के पीछे मकसद था चांद की सबसे साफ तस्वीर ले पाना। मैंने इन सभी तस्वीरों को एक साथ जोड़ा और चांद की सूक्ष्म बारीकियों को देखने में सफल रहा।
मेरे द्वारा खींची गई चांद की तस्वीरों और वीडियोज़ का रॉ डेटा करीब 100 जीबी हुआ था। प्रॉसेस करने के बाद ये 100 से बढ़कर 186 जीबी हो गया था। आखिर में जब मैंने सभी फोटोज को एक साथ जोड़ा है तब अंतिम और फाइनल फाइल 600 एमबी तक कि बनी थी।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews