Viral Video : मुंबई में 30 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरी बच्ची, फिर हुआ ये…

Viral Video : मुंबई में 30 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरी बच्ची, फिर हुआ ये…

Girl Falling Video : ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’..ये कहावत हम सभी न सुनी है और कई बार ऐसी घटनाएं भी देखी हैं जहां व्यक्ति ऐसी विकट परिस्थिति से निकल आता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। साथ ही फिर ये सीख मिलेगी कि बच्चों के साथ जरा सी लापरवाही या उन्हें नजरअंदाज करना कितने बड़े खतरे को न्योता दे सकता है।

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं  वो महाराष्ट्र के वाशिम का है। इसमें एक सड़क नजर आ रही है जहां दो बाइक खड़ी हैं। अचानक ही ऊपर से एक बच्ची गिरती है। ये बच्ची 30 फीट की बिल्डिंग से नीचे गिरती है और एक बाइक की सीट से टकराते हुए सड़क पर गिर जाती है। ये इतना भयावह हादसा था कि कोई भी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन ये देखना राहतभरा रहा कि कुछ ही पलों में बच्ची उठती है और चलना शुरू कर देती है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना वाशिम के रिसोद कस्बे में हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले यही कह रहे हैं कि बच्ची की किस्मत अच्छी थी। अगर कुछ इंच भी फासला इधर उधर होता और वो बाइक की सीट से नहीं टकराती तो जो हालत होती, उसकी कल्पना ही भयावह है। ये वीडियो फिर से एक बार चेतावनी देता है कि अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो अपनी बाल्कनी या दरवाजे के बाहर ऊंची रेलिंग और अन्य सुरक्षात्मक उपाय जरूर करने चाहिए। साथ ही उनपर नजर रखना भी जरुरी हैं क्योंकि पलक झपकते ही कोई भी हादसा घट सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews