बीच सड़क स्कूटी पर नहाने लगे युवक-युवती, नेटिजन्स ने की कार्रवाई की मांग

बीच सड़क स्कूटी पर नहाने लगे युवक-युवती, नेटिजन्स ने की कार्रवाई की मांग

Social media viral : ये टू मिनट नूडल्स वाला जमाना है..समय को लेकर आपाधापी है। समय की कमी है और कम समय में सबको मशहूर भी बनना है। शायद यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज़ की बाढ़ आई हुई है। हालांकि इसमें कमाल का टैलेंटे भी उभरकर सामने आ रहा है। वो लोग जिनके पास कोई प्लेटफॉर्म नहीं था इससे पहले, उन्हें अपनी कला और हुनर दिखाने के मौके मिल रहे हैं।

लेकिन इस मौके का इस्तेमाल कैसे किया जाए ? ये एक बड़ा सवाल है। पिछले कुछ समय में हमने देखा कि लोग फेमस होने के चक्कर में कई बार इतनी अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं, जिसे किसी भी स्थिति में सही करार नहीं दिया जा सकता। कई बार तो ऐसी ऊटपटांग हरकतों के कारण दूसरों के लिए बहुत असहज या असुविधाजनक स्थिति भी पैदा हो जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर काफी लोग नाराजगी जता रहे हैं।

इस वीडियो में स्कूटी पर युवक-युवती बैठे हैं..किसी चौराहे पर गाड़ियां रुकी है और अचानक ही दोनों युवक युवती स्कूटी पर ही नहाना शुरु कर देते हैं। दरअसल, युवती हाथ में एक बाल्टी और मग लेकर बैठी है और वो अपने और अपने साथी के ऊपर पानी डालने लगती है। इसके बाद स्कूटी चलने लगती है और चलती गाड़ी पर भी दोनों उसी तरह नहाते रहते हैं। इसे देखकर आसपास की गाड़ियों पर सवाल लोग भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए @itaaamaadmi नाम के यूजर ने लिखा है कि ‘यह उल्हासनगर है, क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास की अनुमति है? ये घटना व्यस्त उल्हासनगर सेक्टर-17 मुख्य सिग्नल पर हुआ। निवेदन है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बकवा को रोकने के लिए ऐसी बातों पर कार्रवाई की जाए।’ कई लोग इस बात का समर्थन कर रहे हैं कि ऐसी हरकतों पर रोक लगनी चाहिए तो कई इसपर मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा है ‘इतनी गर्मी है, नहाना तो बनता है’ तो दूसरा लिख रहा है ‘इस तरह से नहाना तो शायद कोई कानून का उल्लंघन नहीं है पर लड़की बिना हेलमेट के स्कूटर पर बैठी हुई है इसका चालान तो बनता है।’ बहरहाल, ये बात तो साफ है कि स्कूटी पर बैठकर सड़क पर नहाना सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है और अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews