Virat Kohli : विराट कोहली नया फोन खोने से दुखी, जोमेटो ने कहा ‘भाभी के फोन से ऑर्डर कर दीजिए आइसक्रीम’

Virat Kohli : विराट कोहली नया फोन खोने से दुखी, जोमेटो ने कहा ‘भाभी के फोन से ऑर्डर कर दीजिए आइसक्रीम’

Virat Kohli lost his phone : विराट कोहली का फोन खो गया है और वो इससे बहुत दुखी हैं। उन्होने अपने नए फोन को बॉक्स से नहीं निकाला था और वो खो गया। ये बात खुद कोहली ने ट्वीट करते हुए बताई है। उन्होने कहा कि इससे ज्यादा दुखी करने वाली बात कोई नहीं हो सकती कि आपका नया फोन अनबॉक्स करने से पहले ही खो जाए।

जोमेटे ने किया मजेदार कमेंट

ये ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया और नेटिजन्स इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है ‘चलो इस बहाने खेल पर मन लगा रहेगा’ तो दूसरा लिख रहा है ‘ये एक विराट दुख है..मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो आपको जल्द ही दूसरा फोन दे।’ वहीं ज़ोमेटो ने तो इसपर मजेदार चुटकी ली है, उसने कमेंट किया है कि ‘भाभी के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर कर दीजिए, इससे मदद मिलेगी।’ कुछ लोग अचरज जता रहे हैं कि क्या आपको भी चीज़ें खोने का दुख होता है तो किसी का कहना है कि इतने पैसे है, दूसरा फोन मंगा लीजिए। इस ट्वीट को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

किसी विज्ञापन का हिस्सा तो नहीं…

एक यूजर ने लिखा है ‘जब टीवी पर विज्ञापन आ जाएगा तब सीन होगा’ और इसी के साथ ये संभावनाएं भी जताई जा रही है कि ये कोई नया इंडोर्समेंट या विज्ञापन का हिस्सा हो सकता है। विराट कोहली वीवो फोन का विज्ञापन करते हैं इसीलिए कई यूजर्स ने इस कंपनी को टैग करते हुए कहा है कि हमारे क्रिकेटर को नया फोन भेजो ताकि उसका ध्यान खेल से नहीं हटे। कई लोग अपना दुख भी साझा कर रहे हैं। एक ने बताया कि कैसे उसका नया फोन बॉक्स से निकालते ही गिरकर टूट गया, वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि उसका नया आईफोन बॉक्स के साथ किसी मॉल में खो गया और वो उनका दुख समझ सकता है। बहरहाल, अगर ये किसी विज्ञापन का हिस्सा है तो जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा लेकिन अगर सच में उनका फोन खो गया है तो कब कहा कैसे, ये सवाल भी उठ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews