प्रत्येक गुरुवार जाइये माता वैष्णो देवी के दर्शन करने, IRCTC ने बनाया बहुत सस्ता स्पेशल प्लान

प्रत्येक गुरुवार जाइये माता वैष्णो देवी के दर्शन करने, IRCTC ने बनाया बहुत सस्ता स्पेशल प्लान

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour :  माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए ये खबर आनंद देने वाली है, IRCTC उन्हें माता रानी के दर्शनों का विशेष मौका दे रहा है, सबसे अच्छी बात ये है कि वैष्णो देवी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को जाएगी।

प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से जाएगी ट्रेन

आईआरसीटीसी ने वैष्णो देवी टूर अनाउंस किया है, इस टूर के लिए स्पेशल ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन से जाएगी, टूर 4 रात 5 दिन का है, जिसका किराया मात्र 8,375/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सबसे खास बात ये है कि टूर के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को जाएगी।

इन स्टेशनों पर बोर्डिंग डी बोर्डिंग की सुविधा

माता वैष्णो देवी जाने वाली स्पेशल ट्रेन के लिए IRCTC ने वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुलतानपुर और लखनऊ को बोर्डिंग और डी बोर्डिंग स्टेशन बनाया है, इन रेलवे स्टेशनों से यात्री इस टूर में शामिल होकर वापस उतर भी सकते हैं। यात्रियों को टूर के दौरान नाश्ते यानि ब्रेकफास्ट और रात के खाने यानि डिनर की चिंता करने की जरुरत नहीं है , वो ट्रेन में ही मिलेगा।

पूरी ट्रेन में 3AC डिब्बे, कंफर्म टिकट मिलेगा

तो फिर देर किस बात की है, नए साल में वैष्णो देवी दर्शनों का प्लान बनाइये और अपनी सुविधानुसार किसी भी गुरुवार का टिकट बुक करवाइए, इस स्पेशल ट्रेन में सभी डिब्बे 3AC के हैं जिसमें कंफर्म टिकट मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews