IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, पढ़ें पूरी डिटेल

IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ कीजिये मां वैष्णो देवी के दर्शन, पढ़ें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए IRCTC एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। अगले महीने आने वाली नवरात्रि में IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से यात्रियों को माता वैष्णो देवी की स्पेशल यात्रा (IRCTC Special Tour Package) कराने वाला है। IRCTC ने इस यात्रा का पूरा डिटेल जारी कर दिया है।

IRCTC (IRCTC News) ने इस बार माता वैष्णो के भक्तों का नवरात्रि में यात्रा कराने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी की नवरात्रि स्पेशल माता वैष्णो देवी यात्रा (IRCTC Navratri Special Mata Vaishno Devi Yatra) दिल्ली से दो अलग अलग तारीखों में जाएगी। पहली यात्रा 25 सितम्बर को और दूसरी 30 सितम्बर को दिल्ली स्टेशन से जाएगी।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : 13 राज्यों में भारी बारिश का आज ऑरेंज येलो अलर्ट, 19 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, 5 सिस्टम होंगे एक्टिव, गरज-चमक, भारी बारिश की चेतावनी

IRCTC नवरात्रि स्पेशल माता वैष्णो देवी यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करा रहा है, यात्री को AC ट्रेन के कम्फर्ट क्लास में यात्रा का आनंद मिलेगा। ये टूर 5 दिन और 4 रात का है इसका किराया केवल 14,490/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। किराये के और भी स्लॉट हैं जिसे आप सुविधानुसार चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – BJP केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन, गडकरी और शिवराज को जगह नहीं

यात्रियों के किराये में खाना, होटल सहित अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। इस टूर के लिए IRCTC ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अम्बाला, सरहिंद और लुधियाना में बोर्डिंग एवं डे बोर्डिंग की सुविधा दी है। यदि आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनकर माता वैष्णो देवी के दर्शन लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी से फोन उठाइये और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक कराइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews