Kerala Travel के दौरान घूमें ओट्टापलम, इन 4 जगहों का जरूर करें दीदार, दिल जीत लेंगे प्राकृतिक नजारे

केरल भारत का खूबसूरत राज्य है और यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है।चलिए आज कुछ स्थानों के बारे में जानते हैं।
Kerala Travel

Kerala Travel: केरल भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां पर पर्यटन के हिसाब से एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, जो इस जगह को काफी प्रसिद्ध बनाती है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता इतनी मनमोहक है कि हर कोई यहां पर खींचा चला आता है। अकेले घूमना हो या फिर हनीमून पर जाना हो यहां पर एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जिन्हें आप ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर चुन सकते हैं।

केरल के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, बैकवॉटर, झरना, झील, नदियां, पहाड़, जंगल इसे खूबसूरत बनाते हैं। फिलहाल गर्मी की छुट्टियां चल रही है ऐसे में सभी कहीं ना कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी प्रकृति के बीच शांति और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं तो आज हम आपके यहां की एक खास जगह के बारे में बताते हैं।

घूमें केरल के ओट्टापलम

यह केरल के पलक्कड़ जिले में भारतपुझा के तट के पास मौजूद एक खूबसूरत जगह है। जब आप यहां जाएंगे तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के साथ धार्मिक स्थलों का दीदार भी कर सकेंगे। चलिए आज आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं। ये भी जानते हैं कि यहां पर घूमने लायक स्थान कौन से हैं।

पलक्कड़ फोर्ट

अगर आप पलक्कड़ जा रहे हैं तो यहां का ऐतिहासिक किला देखना बिल्कुल ना भूलें। यह केरल में अच्छी तरह से संरक्षित करके रखे गए किले में से एक है। 1766 में मैसूर के शासक सुल्तान हैदर अली ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। इसके लिए पर अंग्रेजों का कब्जा भी हुआ करता था। ओट्टापलम से इसकी दूरी ज्यादा नहीं है और यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

फैंटेसी पार्क

अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो यह जगह काफी मजेदार साबित होगी। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यहां आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर फाउंटेन के नीचे म्यूजिक डांस करने का अपना ही मजा है। आप यहां कई सारी वाटर राइड्स का आनंद भी ले सकते हैं।

सीतारगुंडु व्यू प्वाइंट

आहार आप ओट्टापलम के आसपास मौजूद किसी शानदार जगह के बारे में तलाश कर रहे हैं तो आपको सितारगुंडु व्यू प्वाइंट का दौरा करना चाहिए। यह जगह पलक्कड़ के नेल्लियामपैथी हिल्स में है। यहां जाने के बाद आपको हरे भरे जंगल, चाय के बागान और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। जो लोग एडवेंचर के शौकीन है वह यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं।

श्री चिनक्कत्तूर भगवती मंदिर

अगर आप यहां जाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको इस भगवती मंदिर में दर्शन जरूर करना चाहिए। भगवती मंदिर से अपने इस किसी देवी को समर्पित मंदिर समझा होगा लेकिन असल में यह भगवान गणपति को समर्पित किया गया मंदिर है। यह पलप्पुरम में स्थित मंदिर है। ये यहां की सबसे प्रतिष्ठित स्थान में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews