आदर सत्कार, संस्कृति और विरासत की धरती राजस्थान की सैर कीजिये, IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन

आदर सत्कार, संस्कृति और विरासत की धरती राजस्थान की सैर कीजिये, IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC इस बार एक ऐसे राज्य की सैर पर ले जाने वाला है जिसे Land of Maharaja’s कहा जाता है , इसके साथ साथ इसकी एक अलग पहचान इसकी संस्कृति, आदर सत्कार के भाव और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से भी है। शौर्य और विनम्रता की जुगलबंदी वाली इस धरती का नाम है राजस्थान।

जी हाँ IRCTC ने इस बार राजस्थान की सैर का टूर पैकेज बनाया है। Padharo Rajasthan नाम के इस एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) की अवधि 8 दिन और 7 रात है। इसका किराया 38,250/- प्रति व्यक्ति से शुरू है। IRCTC ने किराये के और भी स्लॉट बनाये हैं जिनमें से किसी को भी चुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें – OnePlus 10T बस कुछ दिनों में लेगा भारत में एंट्री, डिजाइन और फीचर्स से हटा पर्दा, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

पधारो राजस्थान टूर में IRCTC (IRCTC Padharo RajasthanTour Packages) जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर घुमाएगी। टूर के दौरान यात्री को ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जायेगा। ये एयर टूर पैकेज रांची हवाई अड्डे से 4 नवम्बर 2022 को जायेगा। यदि आप राजस्थान की सैर पर जाना चाहते हैं तो इस प्लान से अच्छा कोई ऑप्शन (IRCTC Special Tour Package) अभी नहीं है।

ये भी पढ़ें – ये कैसा सिस्टम, अपने ही बेटे से मिलने के लिए भटक रही एक मां, नहीं कर रहा कोई मदद

सभी जानते हैं कि राजस्थान को “महाराजाओं की भूमि” के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ मौजूद भव्य राजसी महल, किले और स्मारक इसकी गरिमा और बढ़ाते हैं। राजस्थान की जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत दुनिया भर से असंख्य पर्यटकों को आकर्षित करती है।

ये भी पढ़ें – प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच Kareena Kapoor का बोल्ड फोटोशूट वायरल, देखें फोटो

यदि आप भी इस भव्य विरासत को नजदीक से देखना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइ टपर जाइये अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाइये और वहां से डिटेल लेकर अपनी सीट बुक कीजिये।  याद रखें सीट की संख्या लिमिटेड है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews