IRCTC के साथ घूमिये Royal Rajasthan, खूबसूरत सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का आनंद लीजिये

IRCTC के साथ घूमिये Royal Rajasthan, खूबसूरत सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का आनंद लीजिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने इस बार राजस्थान की खूबसूरती और शौर्य की विरासत को दिखाने पर्यटकों को एयर टूर पर लेकर जा रहा है। टूर दिसंबर में जायेगा, IRCTC ने टूर शेड्यूल जारी कर दिया है। सीट लिमिटेड हैं इसलिए यदि आप भी land of Kings कहे जाने वाले राजस्थान की सैर करना चाहते हैं तो जल्दी से अपनी टिकट बुक करा लीजिये।

राजशाही के दौर में समृद्ध प्रदेशों में से एक राजस्थान आज भी समृद्ध है, स्वागत सत्कार, मेहमाननवाजी, स्वादिस्ट व्यंजन, पारम्परिक रंगबिरंगे परिधान, लोकगीत, लोकनृत्य, गर्व से सिर ऊँची किये ऐतिहासिक इमारतें और मजबूत विशाल किले, आज भी राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की कहानी कह रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में लागू होगा “पेसा एक्ट”, पढ़ें पूरी खबर

ऐसे ही खूबसूरत और ऐतिहासिक महत्व वाले राजस्थान की सैर का प्लान IRCTC ने बनाया है। ये टूर  7 दिन और 6 रात का है।  इसके लिए फ्लाइट बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 दिसंबर को जाएगी। टूर पैकेज का किराया 34,940/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा- मुझे घर-घर जा कर भीख भी मांगनी पड़ेगी, मैं मांगूँगा

इस टूर में पर्यटक जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे ऐतिहासिक और खूबसूरत डेस्टिनेशन को देखेंगे। IRCTC ने इस टूर का नाम Royal Rajasthan (IRCTC Royal Rajasthan Tour Packages) रखा है।  यदि आप इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाइये और डिटेल देखकर अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews