अप्रैल में घूमिये धरती के स्वर्ग “कश्मीर” में, यहां देखिये IRCTC का पूरा टूर प्लान

अप्रैल में घूमिये धरती के स्वर्ग “कश्मीर” में, यहां देखिये IRCTC का पूरा टूर प्लान

IRCTC Kashmir Tour Packages : आपने कभी कश्मीर घूमने की प्लानिंग की है और वो पूरी नहीं हो पाई तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है आपके पास एक और मौका आया है जिसकी मदद से आप धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं।

5 रात, 6 दिन के टूर का किराया 42,000/- रुपये

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक बार फिर कश्मीर के लिए टूर पैकेज (IRCTC Kashmir Tour Packages) अनाउंस किया है। टूर पैकेज 5 रात, 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) की कीमत प्रति व्यक्ति 42,000/- रुपये है। ये टूर मुंबई एयरपोर्ट से अप्रैल महीने में अलग अलग तारीखों में शुरू होगा।  इसलिए यदि आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों के नजारे देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है।

अप्रैल की पांच अलग अलग तारीखों में शुरू होगा टूर 

आईआरसीटीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर भी कश्मीर टूर की डिटेल जारी की है जिसके अनुसार ये टूर अप्रैल 2023 में पांच अलग अलग तारीखों में शुरू होगा, इसके लिए फ्लाइट 9 अप्रैल , 16 अप्रैल , 19 अप्रैल 23 अप्रैल और 30 अप्रैल को मुंबई एयर पोर्ट से उड़ेगी। अप अपनी सुविधानुसार इन तारीखों में सीट रिजर्व करा सकते हैं।

कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से देख पाएंगे

यदि आप कभी कश्मीर नहीं गए और IRCTC के पिछले टूर भी चूक गए हैं तो अप्रैल 2023 में अलग अलग तारीखों में जाने वाले टूर को मत चूकिए, इसकी मदद से आप अपनी ख्वाहिश पूरी कर पाएंगे और कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से देख पाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews