वैष्णो देवी दर्शन कीजिये, गोल्डन टेम्पल भी देखिये, IRCTC दे रहा बेस्ट ऑप्शन

वैष्णो देवी दर्शन कीजिये, गोल्डन टेम्पल भी देखिये, IRCTC दे रहा बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश में मां वैष्णो देवी और गोल्डन टेम्पल के दर्शन करने की इच्छा बहुत लोग रखते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से उनकी यात्रा तय नहीं हो पाती। IRCTC ऐसे ही लोगों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC ने वैष्णो देवी और अमृतसर घुमाने के एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Vaishno Devi and Amritsar Darshan) प्लान बनाया है। ये टूर स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Swadesh Darshan Tourist Train)से पूरा होगा, इसमें वैष्णो देवी और अमृतसर गोल्डन टेम्पल के दर्शन कराये जायेंगे। वैष्णो देवी धाम देश के प्रसिद्द देवी मंदिरों में एक है यहाँ हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। अमृतसर का गोल्डन टेम्पल श्री हरमिंदर साहिब गुरुद्वारा है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

यदि आप माता वैष्णो देवी के भक्त हैं और उनके दर्शन करना चाहते हैं साथ ही आपको गोल्डन टेम्पल देखने की भी इच्छा है तो आप IRCTC के इस स्पेशल टूर को बिलकुल भी मिस नहीं कीजिये। आपको सिर्फ इतना करना है आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है अथवा IRCTC के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है और टिकट बुक कर यात्रा का लाभ उठाना है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी भी महंगी, यहां देखें ताजा भाव

इस यात्रा के लिए IRCTC की स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन 7 अक्टूबर 2022 को रांची से जाएगी। ये टूर 7 दिन और 6 रात का है इसका किराया 12,330/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इस ट्रेन के लिए बोर्डिंग और डे बोर्डिंग की सुविधा रांची, धनबाद, कुल्टी और जसीडीह रेलवे स्टेशनों पर दी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews