‘हवाई क्राफ्ट में घूमना पसंद है इसलिए विधायक से सांसद बनना चाहता हूं’

Want-to-become-MP-because-I-love-flying-in-aircraft-says-MLA-Anant-Singh

पटना। बिहार की राजनीति में छोटे सरकार कहे जाने वाले कद्दावर निर्दलीय विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में है। बिहार की राजधानी पटना के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वह सांसद बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने सांसद बनने के पीछे एक बहुत दिलचस्प वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि वह हवाई यात्रा पसंद करते हैं और उन्हें हवाईक्राफ्ट में उड़ना पसंद है इसलिए वह सांसद बनना चाहते हैं। 

अतंन सिंह आगामी लोकसभा चुनाव में मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वह देश भर में फ्रि हवाई यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद मैं दिल्ली बार बार जा सकता हूं और मुझे एयरक्राफ्ट में यात्रा करना पसंद है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में भूकंप आ गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस नेता के साथ बातचीत नहीं की है, लेकिन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

अनंत सिंह ने रविवार को पटना में राहुल गांधी की जम आरक्षण रैली के समर्थन में रोड शो किया। अनंत सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ की और उन्हें देश का अगला पीएम भी घोषित कर दिया। उन्होंने मीडिया स कहा कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं, अगर मैं हत्या और अपहरण के मामलों में जेल भेजा जाता हूं तो मैं निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव जीतूंगा क्योंकि यह मेरे पक्ष में काम करेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews