धरती का स्वर्ग देखना है? IRCTC का Jannat E Kashmir टूर पैकेज कर रहा आपका इंतजार

धरती का स्वर्ग देखना है? IRCTC का Jannat E Kashmir टूर पैकेज कर रहा आपका इंतजार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं, भारत में रहने वाला हर शख्स कश्मीर देखना चाहता हैं।  बहुत से लोग ऐसे होते है जो कश्मीर को नजदीक से देखना चाहते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से वहां जा नहीं पाते।  IRCTC ने ऐसे ही लोगों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज कश्मीर टूर (IRCTC Special Tour Package) का बनाया है।

IRCTC ने जन्नत -ए- कश्मीर टूर के नाम से स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Jannat E Kashmir Tour Package) बनाया है। IRCTC का ये एयर टूर 6 दिन 5 रात का है जो 01 सितम्बर को पटना से शुरू होगा।  इस टूर में आपको नाश्ता और डिनर भी दिया जायेगा। इसका किराया 35900/-  रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।

ये भी पढ़ें – Video : क्या फर्क है मां और पिता की गोद में, बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

IRCTC अपने इस टूर में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की कुदरती खूबसूरती दिखायेगा। इसके लिए पटना से फ्लाइट दिल्ली आएगी फिर दिल्ली से श्रीनगर जाएगी।  यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यदि आप कश्मीर घूमना चाहते हैं तो IRCTC का ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें – परफेक्ट है मॉनसून में घूमने के लिए ये डेस्टिनेशन, कपल्स को सबसे ज्यादा आएगा मजा

आज भी बहुत से लोग हैं ऐसे हैं जिन्होंने कश्मीर को फिल्मों में या पोस्टर्स में ही देखा होगा और अपने सपने को सच  करना चाहते हैं, यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक  वेबसाइट अथवा ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है और डिटेल देखकर बुकिंग करना हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews