भागदौड़ से दूर बिताना चाहते हैं सुकून भरा समय, ये Off Beat Destinations कर रही हैं आपका इंतजार

Off Beat Destinations

Off Beat Destinations: गर्मियों की मौसम शुरू होते ही घूमने फिरने का समय भी शुरू हो जाता है। इस मौसम में गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर हिल स्टेशन का रुख किया जाता है। भारत में एक नहीं बल्कि कई सारे हिल स्टेशन हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

गर्मियों के मौसम में गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए हर कोई ठंडे मौसम की तलाश करता है। अब ठंडक तो हिल स्टेशन पर मिल जाएगी लेकिन अगर सुकून की तलाश कर रहे हैं तो उसके लिए आज हम आपको साउथ इंडिया के कुछ ऑफ बीट हिल स्टेशन की जानकारी देते हैं।

पोनमुडी

ये खूबसूरत सा हिल स्टेशन केरल में मौजूद है। अगर आप थोड़ा एडवेंचर करना चाहते हैं तो ये जगह बेस्ट है। जब आप यहां जाएंगे तो त्रिवेंद्रम से लेकर पोनमुडी तक 22 एडवेंचर से भरे मोड़ आते हैं। ये जगह ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए भी पहचानी जाती है। यहां आप मानमुट्टी फॉल्स देख सकते हैं। साथ ही पेप्पारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी घूमी जा सकती है।

कुद्रेमुख

दक्षिण भारत में घूमने के लिए कुद्रेमुख भी एक बहुत अच्छी जगह है। अगर आप शहरी जीवन से दूर शांति में अपना वक्त गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। यहां जाने के बाद आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा। आप यहां पर कुद्रेमुख नेशनल पार्क, लाक्या बांध समेत कई चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अराकू

परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट में मौजूद यह घाटी बहुत खूबसूरत है। यहां पर आपको काफी के बागान और खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे। यह जगह अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचानी जाती है। यहां पर आपको तेलंगाना और उड़ीसा का मिला-जुला स्वाद देखने को मिलेगा। यहां की जीवन शैली और संस्कृति काफी अनोखी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews