“Gujarat” घूमना चाहते हैं? IRCTC के इस टूर प्लान में ज्योतिर्लिंग के साथ देखिये “Statue of Unity”

“Gujarat” घूमना चाहते हैं? IRCTC के इस टूर प्लान में ज्योतिर्लिंग के साथ देखिये “Statue of Unity”

IRCTC Gujarat Tour : सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतों को अपने आप में समेटे राज्य गुजरात की सैर का मौका IRCTC दे रहा है, ये टूर अगले महीने फरवरी की अंतिम तारीख में जायेगा, टूर का पूरा शेड्यूल आईआरसीटीसी ने जारी कर दिया है, आप यदि गुजरात की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो एक बार इस टूर प्लान को जरुर देखिये।

आईआरसीटीसी का गुजरात टूर इस बार कुछ अलग है, इसमें ऐतिहासिक स्थलों के साथ धार्मिक महत्व वाले स्थलों की सैर भी कराई जा रही है जिसमें दो ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। टूर प्रोग्राम के मुताबिक “Garvi Gujarat” टूर के यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 28 फरवरी 2023 को नई दिल्ली सफदरजंग से जाएगी ।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

गर्वी गुजरात टूर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, अहमदबाद , मोढेरा और पाटन डेस्टिनेशन कवर होंगी, टूरिस्ट दो ज्योतिर्लिंग के साथ इन सभी खूबसूरत स्थलों को नजदीक से देख सकेंगे।

ये रहेंगे बोर्डिंग- डी बोर्डिंग स्टेशन 

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के लिए नई दिल्ली सफदरजंग, गुडगाँव, रेवाड़ी, रिंग्स, फुलेरा और अजमेर को बोर्डिंग और डी बोर्डिंग स्टेशन बनाया है, इस टूर का किराया प्रति व्यक्ति 51,285/- रुपये निर्धारित किया गया है, किराये के और भी ऑप्शन हैं ।

पूरी ट्रेन AC, कुल सीट 120 

आपको बता दें कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन AC ट्रेन हैं यानि गर्वी गुजरात टूर में शामिल होने वाले पर्यटक AC ट्रेन में सफ़र करेंगे। इस टूर के लिए रेलवे ने 120 सीट निर्धारित की हैं इनमें से 24 AC I कूपे, 48 AC I केबिन और 48 AC II क्लास की बर्थ हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews