गर्मियों में घूमना चाहते हैं कुल्लू, मनाली, शिमला, IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन

गर्मियों में घूमना चाहते हैं कुल्लू, मनाली, शिमला, IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन

IRCTC Shimla, Kullu, Manali Tour : गर्मियां आ गई है, आप भी ठंडी जगह घूमने या फिर छुट्टियाँ मनाने जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक बार आईआरसीटीसी के इस प्लान को जरुर देख लें, हो सकता है ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो, संभव है आप जहाँ जाना चाहते हों ये उसी जगह का टूर हो।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने एक नया शानदार टूर अनाउंस किया है, ये टूर उन लोगों के लिए बहुत आनंद देने वाला हो सकता है जिन्हें पहाड़ों पर घूमना पसंद है या फिर जिन्हें नेचुरल ब्यूटी, प्राकृतिक सुन्दरता अच्छी लगती हो। ये टूर है शिमला, कुल्लू और मनाली का।

आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है टूर डिटेल 

यदि आप शिमला , कुल्लू , मनाली की सैर करना चाहते हैं यानि वहां की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो जल्दी से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाईट अथवा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विजिट कर डिटेल देख लीजिये और सीट बुक करवा लीजिये, क्योंकि सीट लिमिटेड हैं।

इस दिन शुरू होगा और ये डेस्टिनेशन देख सकेंगे आप 

IRCTC का शिमला, कुल्लू, मनाली एयर टूर त्रिवेंद्रम से 6 अप्रैल 2023 को शुरू होगा , ये टूर 7 रात 8 दिन का होगा , इस टूर में शिमला, कुल्लू , मनाली और चंडीगढ़ कवर होंगे, इस टूर का किराया प्रति व्यक्ति 52,500/- रुपये निर्धारित किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews