मेघालय घूमना चाहते हैं, IRCTC प्रत्येक शनिवार आपको दे रहा ये स्पेशल मौका

मेघालय घूमना चाहते हैं, IRCTC प्रत्येक शनिवार आपको दे रहा ये स्पेशल मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन इन दिनों घूमने के शौकीनों के लिए ठंडे क्षेत्रों के स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC new tour package) बना रहा है। यदि आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं और ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं तो हमारी ये खबर आपकी मदद कर सकती है।

IRCTC ने अब नार्थ ईस्ट में बसे मेघालय की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाने का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Meghalaya Tour Packages) बनाया है। IRCTC ने इसे Essence Of Meghalaya (IRCTC Essence Of Meghalaya Tour Packages) नाम दिया है। 6 दिन और 5 रात के इस स्पेशल टूर पैकेज में IRCTC गुवाहाटी, शिलोंग, चेरापूंजी सहित अन्य कई स्थानों की प्राकृतिक सौंदर्य की सैर कराएगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 15 जिलों में हीट वेव अलर्ट

IRCTC, AC टूरिस्ट व्हीकल से इस टूर को कवर करेगी। खास बात ये है कि IRCTC मेघालय की खूबसूरती की सैर प्रत्येक शनिवार को कराएगा।  इसके लिए किराया 23,350 रुपये प्रति व्यक्ति है, इसके आलावा किराये के और भी स्लैब हैं , आप अपनी सुविधा के हिसाब से उन्हें चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – भाजपा नेता का सोनिया को पत्र, दिग्विजय पर लगाम नहीं लगाई तो कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews