Nepal घूमना चाहते हैं, IRCTC का ये स्पेशल टूर प्लान है शानदार ऑप्शन

Nepal घूमना चाहते हैं, IRCTC का ये स्पेशल टूर प्लान है शानदार ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने गर्मियों को देखते हुए एक शानदार टूर बनाया है। ये टूर आपको नेपाल की सैर कराएगा और हिमालय को नजदीक से देखने का मौका भी देगा। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) इस टूर पर जाने वाले पर्यटकों को चार्टर्ड AC कोच की सुविधा देगा।

IRCTC ने Nepal Nirvana के नाम से एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Nepal Nirvana Tour Packages) बनाया है जो 8 दिन और 7 रात का है।  इसका किराया 26,933/- रुपये प्रति व्यक्ति है, किराये के कई स्लैब हैं जो आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। IRCTC इस टूर (IRCTC new tour package) को हावड़ा से मिथिला एक्सप्रेस से 22 मई को शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें – भारत में Sony ने लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी Bravia X75K 4K, जाने टीवी के फीचर्स और कीमत

IRCTC  (IRCTC Tour Packages) के मुताबिक नेपाल निर्वाणा टूर में काठमांडू, पोखरा, चितवन आदि की सैर कराई जाएगी। बोर्डिंग/डे बोर्डिंग की सुविधा हावड़ा, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल आदि स्टेशनों पर मिलेगी। ये टूर इसी महीने के अंत में जायेगा इसलिए यदि आप नेपाल घूमने के प्लान बना रहे हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट को ओपन कीजिये और डिटेल लेकर जल्दी से अपनी सीट बुक करवा लीजिये।

 ये भी पढ़ें – Jodhpur Violence : दो समुदायों में झड़प, BJP विधायक के घर के बाहर बाइक में लगाई आग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews