Twitter और Congress में जंग तेज़, प्रियंका गांधी ने लगाई राहुल की तस्वीर, श्रीनिवास ने नाम बदला

Twitter और Congress में जंग तेज़, प्रियंका गांधी ने लगाई राहुल की तस्वीर, श्रीनिवास ने नाम बदला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) के Twitter Account lock करने पर हंगामे के बाद, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली है। वहीं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है। राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट ब्लॉक करने के बाद कांग्रेस ने ट्विटर में “मैं भी राहुल गांधी” कैम्पेन चलाया है। इस कैम्पेन में सभी नेताओं ने अपना नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है।

Congress का आधिकारिक अकाउंट Twitter ने किया ब्लॉक, नियमों का दिया हवाला

बता दें कि ट्विटर ने कांग्रेस दिग्गजों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी समेत पांच अन्य दिग्गज नेताओं के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इसका विरोध करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि “ट्विटर कांग्रेस नेताओं के अकाउंट को लॉक करने के लिए मोदी सरकार की नीति का इस्तेमाल कर रहा या अपनी नीति का?  एससी आयोग के अकाउंट को क्यों नहीं लॉक किया गया? जबकि उस हैंडल से भी हमारे नेताओं से पहले वही तस्वीर साझा की गई थी।” वहीं श्रीनिवास ने ट्वीट किया है कि “तुम कितने ट्विटर अकाउंट रोकोगे? हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज बनकर तुमसे तीखे सवाल पूछेगा। आइये मिलकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बनते हैं।”

कांग्रेस ने आरोप है कि उनकी पार्टी के और नेताओं को सेंसर कर दिया गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला (Randeep surjewala) , सांसद मनिकम टैगोर, असम प्रभारी जितेंद्र सिंह (jitendra singh), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन (Ajay makan) और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के खाते बंद कर दिए गए हैं।

Congress ने इस कार्रवाई को Twitter के दोहरे मापदंड के रूप में पेश किया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi और टि्वटर प्रमुख जैक डोर्सी इस कार्य के लिए जिम्मेदार है। पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। Account Suspend होने के बाद अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और अकाउंट लॉक से भी उनकी लड़ाई में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। इस मामले पर ट्विटर का कहना है कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं के अकाउंट बंद करने की वजह ये है कि उनके द्वारा ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गई थी जिससे उसके नियमों का उल्लंघन हुआ था। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और इसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के करीब 5000 अकाउंट को लॉक किया गया है। उन्होने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेल में बंद करने पर हम नहीं डरे, तो ट्विटर अकाउंट बंद होने पर खाक डरेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews