दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई करोड़ों रुपए की बेशकीमती घड़ियां, कस्टम विभाग की गिरफ्त में तस्कर

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई करोड़ों रुपए की बेशकीमती घड़ियां, कस्टम विभाग की गिरफ्त में तस्कर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर कस्टम विभाग (custom department) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। दुबई (Dubai) से तस्करी करके लाई जा रही करोड़ों रुपए की विदेशी घड़ियां जब्त की गई है। घड़ियां 7 ही हैं लेकिन सोने, हीरे और मोतियों से जड़ी घड़ियों की कीमत सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। घड़ियां जब्त कर कस्टम विभाग ने मुकदमा दायर कर दिया है और इसकी तस्करी करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। तस्करी करने वाले भारतीय नागरिक को भी टीम ने गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 पर हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए घड़ियों के साथ हीरे जड़ा हुआ सोने का बना ब्रेसलेट भी जब्त किया है इसके अलावा आईफोन 14 प्रो भी अपने कब्जे में लिया है। इंटरनेशनल मार्केट में घड़ी की अनुमानित कीमत की बात की जाए तो यह लगभग 28 करोड 17 लाख 97 हजार 864 रुपए है।

Must Read- पुलिस ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, बाहर आईं आंतें, परिजनों ने किया हंगामा

कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग ने 1962 की धारा 110 के तहत सारा सामान जब्त किया है और आरोपी के खिलाफ धारा 104 के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। लंबे समय बाद ही देखा गया है जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम अब तस्करी की अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर आरोपी आगे और पीछे की चेन के बारे में जानकारी दे देगा तो यह बहुत बड़ी सफलता होगी। क्योंकि दिल्ली एयरपोर्ट पर इतनी ज्यादा कीमत की घड़ियां तस्करी के लिए लाना आसान काम नहीं है। टीम को यह शक है कि इसके पीछे किसी इंटरनेशनल तस्करी गैंग का हाथ हो सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews